May 30, 2026
44-2026-02-27a64afbf99ebcbbbaed67d46049445d-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भाईजान की मच-अवेटेड फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है. फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है और 17 अप्रैल की डेडलाइन को पकड़ पाना मेकर्स के लिए थोड़ा मुश्किल लग रहा है. सिर्फ शूटिंग ही नहीं को फिल्म को रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय से क्लियरेंस भी लेना होगा, जिसमें काफी समय लग सकता है. यही वजह है कि सलमान और मेकर्स अब फिल्म को टालने पर विचार कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान के फैंस को करना होगा इंतजार, टल सकती है 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज?Zoom

‘बैटल ऑफ गलवान’ को पोस्टपोन करने पर मेकर्स कर रहे विचार.

नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी वॉर-ड्रामा फिल्म ‘द बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच भाईजान के चाहने वालों के लिए एक ऐसी खबर आई है, जो उन्हें थोड़ा निराश कर सकती है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है. पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब सलमान और मेकर्स इसे किसी नई तारीख पर रिलीज करने का मन बना रहे हैं.

रक्षा मंत्रालय को दिखानी होगी बैटल ऑफ गलवान फिल्म

रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि डायरेक्टर अपूर्व लखिया जल्द ही फिर से शूट किए गए हिस्सों की एडिटिंग शुरू करेंगे. लेकिन मामला सिर्फ एडिटिंग तक ही सीमित नहीं है. नियम के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ को रिलीज से पहले रक्षा मंत्रालय को दिखाना होगा, जिसमें काफी वक्त लग सकता है. यही वजह है कि मेकर्स को लग रहा है कि फिल्म को 17 अप्रैल तक तैयार करना मुश्किल होगा.

फिल्म को पोस्टपोन करने पर चल रहा विचार?

सलमान खान खुद इस बात को लेकर काफी गंभीर हैं. उनका मानना है कि यह फिल्म देशभक्ति से जुड़ी है, इसलिए इसके साथ कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए. भाईजान ने टीम को साफ कह दिया है कि भले ही समय लगे, लेकिन फिल्म का फाइनल लुक एकदम दमदार और यादगार होना चाहिए. हालांकि, सलमान या फिर अपूर्व लाखिया की तरफ से कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है सलमान के बारे में सब जानते हैं कि वह थोड़े अनप्रिडिक्टेबल हैं. मुमकिन है कि वह ऐन मौके पर जिद पर अड़ जाएं और 17 अप्रैल को ही फिल्म ले आएं, लेकिन फिलहाल इसकी उम्मीद कम ही लग रही है. अगले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी.

गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच भिड़ंत पर है मूवी

बताते चलें कि अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई उस खौफनाक भिड़ंत को दिखाएगी, जहां जवानों ने बिना हथियारों के सिर्फ पत्थरों और डंडों से जंग लड़ी थी. ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ पर आधारित इस फिल्म में सलमान खान एक दमदार फौजी के अवतार में दिखेंगे, जबकि चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में हैं. भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करती फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल 17 अप्रैल तय की गई है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

सलमान खान के फैंस को करना होगा इंतजार, टल सकती है ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks