May 26, 2026
eb7bd4e35435e393416d734d9750256c17708643830221312_original.jpg
Spread the love


Arun Jaitley Stadium Pitch Report: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना आज यानी 12 फरवरी को नामीबिया से होने वाला है. इस मुकाबले को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया को अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत मिली थी, जबकि नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा था. भारत इस मुकाबले में फेवरेट मानी जा रही है. हालांकि, वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उलटफेर कभी भी और कोई भी टीम कर सकती है. ऐसे में आज फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. आइये आपको बताते हैं कि मैच में दिल्ली की पिच कैसा खेल सकती है.

भारत बनाम नामीबिया मैच की पिच रिपोर्ट

भारत बनाम नामीबिया मैच का मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है. यहां मैदान छोटा होने के कारण खूब चौके-छक्के भी लगते हैं. दिल्ली में अक्सर हाई स्कोरिंग टी20 मुकाबले देखने को मिलते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है और अगर पिच फ्लैट नहीं रही तो स्पिनर्स भी मिडिल ओवर में कमाल कर सकते हैं. हालांकि, जहां तक उम्मीद है पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होने वाली है. अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं. यहां पर टीमों को चेज करना पसंद है. ऐसे में जो भी टॉस जीतेगा वे पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.

नामीबिया – गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रंपलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, मालन क्रुगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks