February 22, 2026
6a9ddd4158b3fe1f16547f79c77afae217717358642561252_original.jpg
Spread the love


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब असली मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है और सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद अहम माना जा रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड जैसी टीमों को हराकर इस चरण तक पहुंची है. हालांकि जीत के इस सिलसिले के बीच टीम की एक कमजोरी भी सामने आई है.

स्पिन के खिलाफ संघर्ष बना चिंता का कारण

इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजी के सामने जूझते हुए देखा गया है. कई मौकों पर टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाने में मुश्किल महसूस करते नजर आए हैं. ऐसे में सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में यह कमजोरी टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

केशव महाराज बन सकते हैं गेम चेंजर

साउथ अफ्रीका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर ऊबर सकते हैं. महाराज अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते हैं. मौजूदा समय में भारतीय बल्लेबाजो जब स्पिन के खिलाफ परेशान दिख रहे हैं, तो ऐसे में महाराज साउथ अफ्रीका के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं.

भारत से खास रिश्ता

दिलचस्प बात यह है कि केशव महाराज का भारत से गहरा संबंध भी है. उनका जन्म भले ही साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ हो, लेकिन उनके पूर्वज भारत से थे. विदेश में रहते हुए भी वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि भारत के खिलाफ खेलते हुए वे इस मुकाबले को खास मान सकते हैं.

अनुभव भी देता है बढ़त

36 वर्षीय महाराज के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 60 से ज्यादा टेस्ट, 50 से अधिक वनडे और करीब 50 टी20 मुकाबले खेले हैं. तीनों फॉर्मेट में उनके नाम कुल मिलाकर सैकड़ों विकेट दर्ज हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में अपनी स्पिन कमजोरी से पार पा पाती है या केशव महाराज अपने अनुभव और फिरकी से मैच का रुख बदल देते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks