February 25, 2026
04e1171562d9844a8bb308b922d424951772016480304975_original.jpg
Spread the love


India vs Zimbabwe T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो कल का मैच हर हाल में जीतना होगा. 26 फरवरी को सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे से भिड़ना है. यह दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मैच होगा, क्योंकि उन्हें सुपर-8 चरण में अपना-अपना पहला मैच हारना पड़ा था.

एक तरफ टीम इंडिया है, जो ग्रुप A को टॉप करके सुपर-8 तक पहुंची थी, वहीं जिम्बाब्वे ने ग्रुप B को टॉप करके अगले चरण में प्रवेश पाया था. अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए जिम्बाब्वे को हराना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा. खैर इससे पहले दोनों की जबरदस्त टक्कर शुरू हो, उससे पहले कागजी आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं. क्या जिम्बाब्वे ने टी20 में कभी भारत को हराया भी है या नहीं?

भारत बनाम जिम्बाब्वे: हेड टू हेड

भारत और जिम्बाब्वे अब तक अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 13 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 10 बार भारत और तीन बार जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है. जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए-नए कोच बने थे, तब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई थी. सीरीज के पहले ही मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रनों से हरा दिया था. हालांकि भारत ने अगले चारों मैच जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी. उससे पहले साल 2015 और 2016 में भी एक-एक बार जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम को टी20 मैच में हराया था.

भारत के सेमीफाइनल में जाने का समीकरण

सबसे पहले भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह जिम्बाब्वे और फिर वेस्टइंडीज को हराकर 4 अंक बटोरे. फिर भी उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं होगी, क्योंकि सामने नेट रन-रेट की समस्या खड़ी हो जाएगी.

भारत अपने अगले दोनों मैच जीत जाए, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने अगले मैचों में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा दे. उस स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका क्वालीफाई कर जाएंगे. मगर दक्षिण अफ्रीका अपने अगले दो में से एक मैच हार जाती है, तो तीन टीमों के चार-चार अंक हो जाएंगे, जिसके बाद नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा.

यह भी पढ़ें:

The Hundred: पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मचे बवाल के बाद MI टीम का बड़ा ऐलान, कहा- ‘राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks