February 26, 2026
ca03c9fdb0d97b1a7f291ba9d3fa308a17720748629991312_original.jpg
Spread the love


ICC Released The Latest T20 International Rankings: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें फिर एक बार भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला है. आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान कायम रखा है, जबकि साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने लंबी छलांग लगाकर सबको हैरान कर दिया है.

जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की थी. उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है. आईसीसी रैंकिंग में बुमराह ने 7 पायदान का छलांग लगाकर अब दुनिया के आठवें नंबर के टी20 गेंदबाज बन गए हैं. ताजा टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में स्पिनरों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, क्योंकि टॉप-10 में से 7 खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी से ही ताल्लुक रखते हैं.

ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में स्पिनरों का दबदबा

आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना नंबर-1 गेंदबाज का स्थान कायम रखा है. अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने रिकॉर्ड 21 स्थानों की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है. इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे और पाकिस्तान के अबरार अहमद दो पायदान नीचे खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा दो स्थान के सुधार के साथ छठे और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड 23 स्थानों की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर आ गए हैं. बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा चार स्थानों के नुकसान के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर अभी भी कायम

आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान कायम रखा है. इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने दो पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे स्थान पर जमे हुए हैं ,जबकि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तीन स्थान ऊपर चढ़कर पांचवां पायदान हासिल किया है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय छठे स्थान पर हैं. हालांकि, तिलक वर्मा को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है और वे तीन स्थान नीचे खिसककर सातवें नंबर पर आ गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks