March 13, 2026
Reel-Award-2026-03-2ba84b847daf963aa7bebd2b8c761e49-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न एक बार फिर सज चुका है. न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में आज उन कलाकारों, फिल्ममेकर्स और क्रिएटर्स को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपनी कहानियों और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है. इस खास शाम में ग्लैमर, स्टार पावर और शानदार परफॉर्मेंस का अद्भुत संगम दिख रहा है, जहां इंडस्ट्री के बड़े सितारे एक ही मंच पर मौजूद हैं.

ख़बरें फटाफट

Showsha Reel Awards 2026 Live: 'होमबाउंड' बनी साल की बेस्ट फिल्मZoom

शोशा रील अवॉर्ड्स का आगाज हो गया है.

Showsha Reel Awards 2026: मनोरंजन की इस जादुई शाम का मंच पूरी तरह सज चुका है और मनीष पॉल व मिनी माथुर अपनी शानदार मेजबानी से इस अवॉर्ड शो में चार चांद लगा रहे हैं. भारतीय सिनेमा और ओटीटी की दुनिया के दिग्गज सितारे एक ही छत के नीचे जमा हैं.न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 का आगाज हो चुका है और मनीष पॉल का हाजिरजवाबी अंदाज व मिनी माथुर की शालीनता दर्शकों को बांधे हुए है. आज की यह शाम उन बेमिसाल कलाकारों और क्रिएटर्स के नाम है, जिन्होंने बीते साल अपनी कहानियों और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. ग्लैमर, स्टाइल और स्टार पावर की अद्भुत झलक चारों ओर बिखरी हुई है. फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार, दूरदर्शी निर्देशक, मंझे हुए लेखक और डिजिटल दुनिया के चमकते क्रिएटर्स अपनी मौजूदगी से इस शाम की रौनक बढ़ा रहे हैं. दर्शकों की नजरें अब अपने पसंदीदा सितारों पर टिकी हैं.

लाइव अपडेट:

  • फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए शुभांगी दत्त को ‘बेस्ट डेब्यू (फीमेल)’ के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया है.
  • फिल्म ‘होमबाउंड’ ने ‘बेस्ट फिल्म’ का खिताब अपने नाम कर लिया है.
  • इसी क्रम में फिल्म ‘हक’ के लिए मशहूर निर्देशक और क्रिएटर सुपर्ण एस वर्मा को ‘स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया है.
    फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए नीरज घेवान को ‘बेस्ट स्क्रीनप्ले’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
  • फिल्म ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ के लिए रीमा कागती को ‘बेस्ट डायरेक्टर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया है. मालेगांव के सिनेमाई जुनून को बड़े पर्दे पर बेहद संवेदनशीलता और बारीकी से उतारने के लिए रीमा की इस उपलब्धि ने महफिल में चार चांद लगा दिए हैं.
  • इस साल का चयन बेहद खास है, क्योंकि विजेताओं को चुनने की जिम्मेदारी भारतीय सिनेमा के उन दिग्गजों पर है जिन्होंने खुद कला के नए मानक स्थापित किए हैं. ज्यूरी पैनल में महान फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन, प्रतिभाशाली अश्विनी अय्यर तिवारी, अभिनय के गुरु सौरभ सचदेवा, दिग्गज अभिनेत्री तन्वी आजमी और अपनी अदाकारी से सबका दिल जीतने वाली महिमा चौधरी शामिल हैं.

सितारों से सजी शाम

यह अवॉर्ड नाइट सिर्फ पुरस्कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उस क्रिएटिव एनर्जी का जश्न भी है, जिसने फिल्मों और ओटीटी कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लेकर संवेदनशील और यादगार कहानियों तक, हर उस प्रयास को सराहा जाएगा जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी.

आज अवॉर्ड्स के दौरान उन कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को भावुक किया, रोमांचित किया और सोचने पर मजबूर किया. साथ ही उन फिल्ममेकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को भी सराहा जाएगा जिन्होंने नए विचारों और अलग दृष्टिकोण के साथ कहानी कहने की कला को एक नई दिशा दी.

न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स की जूरी मेंबर्स में अश्विनी अय्यर तिवारी, तन्वी आजमी, सौरव सचदेवा, श्रुति महाजन, महिमा चौधरी, ताविशी पैतंडी और प्रियदर्शन शामिल हैं. इन दिग्गजों के वोट से न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड के विनर्स के नाम का चयन किया जाता है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव ने पिछले कुछ सालों में मनोरंजन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है. ऐसे में इस मंच पर फिल्मों के साथ-साथ डिजिटल कंटेंट के बेहतरीन काम को भी बराबर सम्मान दिया जाएगा. यही वजह है कि न्यूज18 का यह अवॉर्ड शो आज इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है.

पिछले साल इन सितारों का रहा जलवा

पिछले साल जाह्नवी कपूर को शोशा रील में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था. वहीं वरुण धवन को बेस्ट एक्टर ओटीटी कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था. ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के लिए जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks