March 13, 2026
36e1c39128a66a0601e5595b52f646f117732101404351252_original.jpg
Spread the love


भारत के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि फाइनल जीतने के बाद उनका मुंबई लौटने का तरीका काफी दिलचस्प रहा. अहमदाबाद के लिए फ्लाइट टिकट नहीं मिलने के कारण दुबे को अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन से ट्रेवल करना पड़ा. घर वापस लौटने के लिए उन्होंने 3rd AC कोच में सफर किया.

T20 वर्ल्डकप में किया शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दुबे भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए थे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में नौ मुकाबले खेले और 235 रन बनाए. यही नहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने पांच विकेट हासिल किए. फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली. खास बात यह रही कि उन्होंने आखिरी ओवर में ही 24 रन जोड़ दिए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बड़ी जीत दर्ज कर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया.

ट्रेन से क्यों किया सफर?

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार फाइनल के बाद दुबे को जल्द से जल्द मुंबई पहुंचना था क्योंकि उनके चार साल के बेटे अयान और दो साल की बेटी मेहविश घर पर उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स फुल थीं. ऐसे में उन्होंने ट्रेन से जाने का फैसला किया.

दुबे अपनी पत्नी अंजुम खान और एक दोस्त के साथ सुबह 5:10 बजे वाली ट्रेन में सवार हुए. उन्हें 3rd AC में टिकट मिल गया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बुकिंग कर ली. हालांकि उन्हें इस बात की चिंता भी थी कि कहीं कोई उन्हें पहचान न ले.

पहचान छुपाने के लिए अपनाया खास तरीका

ट्रेन में सफर के दौरान दुबे ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कैप, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी. स्टेशन पर ज्यादा भीड़ से बचने के लिए वह ट्रेन के रवाना होने से ठीक पांच मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और जल्दी से ट्रेन में चढ़ गए.  ट्रेन में बैठते ही वह सीधे ऊपर वाली बर्थ पर चले गए ताकि ज्यादा लोगों की नजर उन पर न पड़े. यात्रा के दौरान जब टिकट चेकर आया तो उनकी पत्नी ने भी समझदारी से स्थिति संभाल ली और किसी को शक नहीं होने दिया.

मुंबई पहुंचकर लेनी पड़ी पुलिस की मदद

दुबे ने बताया कि ट्रेन का सफर आराम से पूरा हो गया और किसी को उनकी पहचान नहीं हो पाई।.हालांकि उन्हें अंदाजा था कि मुंबई पहुंचने के बाद फैंस की भीड़ हो सकती है. इसलिए उन्होंने बोरिवली स्टेशन पर उतरने से पहले ही पुलिस से संपर्क कर लिया ताकि सुरक्षित तरीके से घर पहुंच सकें. भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद दुबे का यह सादा और दिलचस्प सफर अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks