March 15, 2026
alia-bhatt-2-2025-07-6d5f8c63897c6f1c0033d9a7dbcb8a8a-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली आलिया भट्ट आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. स्टार किड होने के बावजूद उनका फिल्मी सफर उतना आसान नहीं था. बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी पहली फिल्म पाने के लिए आलिया को करीब 400 लड़कियों के साथ ऑडिशन देना पड़ा था.

ख़बरें फटाफट

400 लड़कियों को मात देकर मिली डेब्यू फिल्म, करण जौहर की 1 सलाह से चमकी किस्मतZoom

हिट की है गारंटी

नई दिल्ली. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज हिट की गारंटी मानी जाती हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी. इस फिल्म में काम पाने के लिए आलिया को करीब 400 लड़कियों के साथ ऑडिशन देना पड़ा था. करण जौहर की एक सलाह और अपनी मेहनत के दम पर आलिया ने यह रोल हासिल किया और यहीं से उनके किस्मत चमकने की शुरुआत हुई.

400 लड़कियों के ऑडिशन बाद हुई सेलेक्ट

बताया जाता है कि फिल्म में लीड रोल के लिए देशभर से करीब 400 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था. इन सभी के बीच आलिया भी लाइन में खड़ी थीं. कड़े मुकाबले के बावजूद उन्होंने अपने अंदाज और कॉन्फिडेंस से सबका ध्यान खींच लिया और आखिरकार यह रोल अपने नाम कर लिया. एक इंटरव्यू में करण जौहर ने खुद इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने आलिया का ऑडिशन देखा तो उन्हें लगा कि इस लड़की में कुछ खास है. हालांकि उन्होंने आलिया को एक सलाह भी दी थी कि अगर वह फिल्म करना चाहती हैं तो उन्हें थोड़ा वजन कम करना होगा.

करण जौहर की सलाह ने चमकाया करियर

आलिया ने इस सलाह को बहुत गंभीरता से लिया और सिर्फ तीन महीने में अपना काफी वजन कम कर लिया. इसके बाद वह पूरी तैयारी के साथ कैमरे के सामने आईं. जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया और वह पहली ही फिल्म से चर्चा में आ गईं. एक पुराने ऑडिशन वीडियो में आलिया फिल्म वेक अप सिड के डायलॉग बोलती नजर आती हैं. बताया जाता है कि करण जौहर के दोस्त निरंजन अयंगर ने ही आलिया का नाम फिल्म के लिए सुझाया था. इसके बाद करण ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया और तुरंत उन्हें फिल्म के लिए चुन लिया.

हिट से भरा पड़ा है करियर

फिल्म की सफलता के बाद आलिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.अपने करियर में उन्होंने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘कपूर एंड संस’, ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी’, ‘गली बॉय’, ‘कलंक’, ‘सड़क 2’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘डार्लिंग्स’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘लव यू जिदगी’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘राझी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला.

बता दें कि आज आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा और Darlings जैसी फिल्म को प्रोड्यूस किया.पर्सनल लाइफ की बात करें तो आलिया, मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं. उन्होंने साल 2022 में अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की. दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा रखा गया है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks