March 22, 2026
44-2026-03-8892ab2398221989ff5e9c4f3586224c-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के साउथ सेलेब्स दीवाने हो गए हैं. महेश बाबू, राम चरण और जूनियर एनटीआर के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार ऋषभ शेट्टी ने फिल्म धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है, जिसे देख निर्देशक आदित्य धर भी गदगद हो गए. ऋषभ शेट्टी से अपनी फिल्म धुरंधर 2 के लिए सराहना पाकर आदित्य धर ने रिएक्ट किया और बताया कि वह खुद कांतारा के बहुत बड़े फैन हैं.

ख़बरें फटाफट

ऋषभ शेट्टी ने 'धुरंधर 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, गदगद हुए आदित्य धरZoom

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के कायल हुए ऋषभ शेट्टी.

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का रिलीज से पहले ही जलवा देखने को मिला था. अब रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है. आमजन के साथ ही सेलेब्रिटीज की तारीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. हाल ही में महेश बाबू, राम चरण, जूनियर एनटीआर ने ‘धुरंधर 2’ को सराहा. अब इस कड़ी में साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने रणवीर सिंह से लेकर डायरेक्टर आदित्य धर, पूरी स्टारकास्ट और टीम की जमकर तारीफ की है. ऋषभ शेट्टी से तारीफ पाकर आदित्य धर खुश हो गए.

ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ‘पहला ही सीन आपको खींच लेता है और कभी जाने नहीं देता. हर फ्रेम जंग के ड्रम की तरह बजता है. यह सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट है.’ उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की डिटेलिंग की तारीफ की और कहा कि हर आर्टिस्ट ने टॉप परफॉर्मेंस दी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks