March 25, 2026
bipasha-2026-03-625948921b3357a39fb8b6431256aaf3-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के दूसरे सीजन को लेकर बज बना हुआ है. इस बार शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लग रही हैं. पहले बिपाशा बसु का नाम सामने आ रहा था, लेकिन लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिपाशा बसु ने अब करण जौहर के शो का ऑफर ठुकरा दिया है. वहीं नेहा धूपिया, क्रिस्टल डिसूजा और संजय कपूर के नाम को कंफर्म माना जा रहा है.

बिपाशा बसु ने 'द ट्रेटर्स' का ठुकराया ऑफर! इस वजह से छोड़ा करण जौहर का शोZoom

बिपाशा बसु के नाम पर बज बना हुआ था, लेकिन वो शो का हिस्सा नहीं हैं.

नई दिल्ली. करण जौहर द्वारा होस्ट किया गया ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का पहला सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ था. अमेजन प्राइम वीडियो ने इस साल के स्लेट अनाउंसमेंट के दौरान ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान किया. करण जौहर अब जल्द ही इस रियालिटी शो के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. ‘द ट्रेटर्स’ के नए सीजन के लिए कई सारे कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं जिनमें से बिपाशा बसु का नाम अहम था. लेकिन अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा बसु ने करण जौहर के शो का ऑफर ठुकरा दिया है.

शो के ऐलान के बाद से चर्चाएं थीं कि बिपाशा बसु इस सीजन का हिस्सा हो सकती हैं. अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो बिपाशा बसु ने इस रियालिटी शो के ऑफर को ठुकरा दिया है. बिपाशा फिलहाल किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा बनने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने यह बात साफ तौर पर टीम को बता दी है. बेटी देवी के जन्म के बाद से ही बिपाशा अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, यही वजह मानी जा रही है कि उन्होंने इस शो को करने से इनकार किया.

‘द ट्रेटर्स’ में नजर आएंगी ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा

वहीं अब अगर करण जौहर के इस शो के दूसरे सीजन के टॉप कंटेस्टेंट्स के नाम की बात करें तो नेहा धूपिय और क्रिस्टल डिसूजा का नाम कंफर्म माना जा रहा है. दोनों हीरोइनें इस बार शो का हिस्सा बनने वाली हैं. इसके साथ ही संजय कपूर भी द ट्रेटर्स में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव, रुबिना दिलैक और मल्लिका शेरावत जैसे कई नाम भी चर्चा में हैं. हालांकि, मेकर्स ने अब तक ऑफिशियल कंटेस्टेंट लिस्ट जारी नहीं की है, जिससे सस्पेंस बरकरार है.

उर्फी जावेद ने जीता था पहला सीजन

मालूम हो, ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीत हासिल की थी. उनकी स्मार्ट रणनीति और गेमप्ले को दर्शकों ने खूब सराहा था. शो का फॉर्मेट ‘ट्रेटर बनाम इनोसेंट’ पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को दिमाग, चालाकी और भरोसे के बीच संतुलन बनाना होता है. ये अमेरिकन शो की कॉपी है.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks