March 26, 2026
sushmita-sen-1-Picsart-AiImageEnhancer-1-2026-03-18e9e5aa22654a408bb6ce334b64ffb4-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड की वो हसीन अदाकारा जिसने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन अपने काम से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही. सलमान खान और अजय देवगन संग काम कर चुकी इस हसीना के 11 अफेयर रह चुके हैं.

नई दिल्ली. लंबी कद-काठी वाली वो परमसुंदरी, जिसने अपने करियर की शुरुआत में ही लोगों का ध्यान खींच लिया था. लेकिन फिर भी वह कभी टॉप एक्ट्रेस नहीं बन पाईं. हसीना के 11 अफेयर रहे हैं, फिर भी वह 50 की उम्र में सिंगल हैं.

अपनी नीजि जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं सुष्मिता सेन हैं. सुष्मिता ने बिजनेसमैन और मॉडल को भी डेट किया है, लेकिन 11 अफेयर के बाद भी वह आज तन्हा जिंदगी गुजार रही हैं. महज 24 साल की उम्र में तो वह बेटी को लेकर मां भी बन गई थीं.आज भी वह एक्टिंग की दुनिया में अपनी जड़े जमाए हुए हैं. अपने टैलेंट और मजबूत पर्सनालिटी के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है.

Sushmita Sen, Sushmita Sen cardiac procedure, Sushmita Sen heart attack Story, Sushmita Sen Untold Story, Sushmita Sen Shocking revelation on heart attack, सुष्मिता सेन, सुष्मिता सेन की हृदय संबंधी प्रक्रिया, सुष्मिता सेन के दिल के दौरे की कहानी, सुष्मिता सेन की अनकही कहानी, सुष्मिता सेन के दिल के दौरे पर चौंकाने वाला खुलासा

सुष्मिता साल साल 1994 में मिस यूनिर्वस बनी थीं. इस खिताब को जीतने के बाद ही ने उन्हें रातों-रात अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली थी. साल 1996 में फिल्म दस्तक से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन उनकी ये फिल्म कुछ खास साबित नहीं हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sushmita Sen Birtday

अपने करियर में सुष्मिता सेन ने बीवी नंबर 1, मैं हूं ना, आंखें और मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में काम किया. खास बात यह रही कि उन्होंने हमेशा अपने किरदारों में अलग तरह की मजबूती और आत्मविश्वास दिखाया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. अजय देवगन के साथ फिल्म ‘मैं ऐसा ही हूं’ में उनका वकील वाला रोल भी काफी पसंद किया गया था.

Sushmita Sen Birtday

सुष्मिता सेन अपने बेबाक अंदाज और गजब के कॉन्फिडेंस के लिए भी जानी जाती है. अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो सामने आती है, जिनमें वह बड़ी ही बेबाकी से अपनी बात रखते हुए नजर आती हैं. लोग आज भी उन्हें पसंद करते हैं.

सुष्मिता अपने काम से ज्यादा अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रही हैं. सबसे पहले उनका नाम रजत तारा से जुड़ा. रजत ने सुष्मिता के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी. फिर उनकी जिंदगी में विक्रम भट्ट आए. हालांकि ये डेटिंग ज्यादा दिनों के लिए नहीं थी, उनका ये प्यार अधुरा रह गया.

8 साल बड़े संजय नारंग संग भी उनकी खूब चर्चा हुई. लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद उनका नाम रणदीप हुड्डा से जुड़ा.इसके अलावा उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, इम्तियाज खत्री, बंटी सजदेह, ऋतिक भसीन, मुदस्सर अजीज और ललित मोदी के साथ सुष्मिता नाम जुड़ा.

इसके बाद उनकी जिदंगी में रोहमन शॉल की एंट्री हुई. लेकिन रोहमन संग रिश्ते से पहले ललित मोदी संग उनकी फोटो सोशनल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. इस फोटो के बाद तो हर तरफ हंगामा मच गया था. दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks