Last Updated:
एक्ट्रेस सबा आजाद अस्पताल में भर्ती हैं. वे ‘साइकलोस्पोरा कायेटेनेन्सिस’ नाम के पैरासाइटिक इंफैक्शन से पीड़ित थी, जिसकी वजह से उनका 4 किलो वजन कम हो गया है. मुश्किल वक्त में ऋतिक रोशन उनका सपोर्ट सिस्टम बनकर रहे. सबा आजाद ने बताया कि इस बीमारी ने उन्हें काफी कमजोर कर दिया था. एक्ट्रेस के पार्टनर ऋतिक रोशन उनका हौसला बढ़ाते रहे. सबा ने अपने फैंस को सब्जियां और सलाद बेकिंग सोडा से अच्छी तरह धोने की सलाह दी है, ताकि वे ऐसे संक्रमण से बच सकें. एक्ट्रेस के पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सितारों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

सबा आजाद ने सुनाई आपबीती. (फोटो साभार: Instagram@sabazad)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद के लिए पिछले दो हफ्ते तकलीफ भरे रहे. उन्हें ‘साइकलोस्पोरा कायेटेनेन्सिस’ नाम के एक खतरनाक इनफैक्शन हो गया था, जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. सबा आजाद ने बताया कि इस बीमारी ने उन्हें अंदर से इतना तोड़ दिया कि महज दो हफ्ते के भीतर उनका 4 किलो वजन कम हो गया. ताज्जुब की बात यह है कि सबा अपनी सेहत और खाने-पीने का बहुत ख्याल रखती हैं, फिर भी वह इस संक्रमण की चपेट में आ गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि बीते 14 दिन उनके जीवन का सबसे मुश्किल समय था, जहां एक दिन वह जिम में भारी वजन उठा रही थीं और अगले ही दिन उनमें एक टूथपिक उठाने तक की ताकत नहीं बची थी.
सबा के बॉयफ्रेंड और सुपरस्टार ऋतिक रोशन मुश्किल घड़ी में उनकी सबसे बड़ी ढाल बनकर खड़े रहे. सबा ने ऋतिक को खास तौर पर शुक्रिया कहा और बताया कि कैसे ऋतिक ने न केवल उनका ख्याल रखा, बल्कि उनके चिड़चिड़े व्यवहार को भी बड़े प्यार से संभाला. अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए भी ऋतिक ने माहौल को हल्का बनाए रखा और सबा के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की कोशिश की. सबा ने मजाकिया अंदाज में यह भी साफ किया कि फोटो में वह जितनी कमजोर दिख रही हैं, असल में वह उतनी छोटी नहीं हुई हैं, बस अस्पताल का बेड थोड़ा ज्यादा ही बड़ा है. ऋतिक के इस सपोर्ट ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने में बहुत मदद की.
(फोटो साभार: Instagram@sabazad)
कच्ची सब्जियों को धोने की अहमियत समझाई
सबा आजाद ने अपने इस कड़वे अनुभव से सबक लेते हुए फैंस को एक बहुत जरूरी सलाह दी है. उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की है कि लोग बाहर का ही नहीं, बल्कि घर का खाना और सब्जियां भी बहुत सावधानी से धोकर इस्तेमाल करें. उन्होंने बताया कि अब वह अपनी सब्जियां बेकिंग सोडा से धोती हैं और चाहती हैं कि बाकी लोग भी सलाद के पत्तों और कच्ची सब्जियों को साफ करने में कोई कोताही न बरतें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही सेहत पर बहुत भारी पड़ सकती है. सबा की इस पोस्ट पर कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और ऋचा चड्ढा जैसे कई सितारों ने कमेंट करके उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है और अपना प्यार भेजा है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
