March 28, 2026
lenin-2026-03-4e9fc72bb7e1eeb6d6bae26e38fdb473-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे की अपकमिंग फिल्म ‘लेनिन’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 1 मई को आने वाली थी, लेकिन अब यह 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने यह फैसला राम चरण की फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस टकराव को टालने और दोनों अभिनेताओं के बीच गहरे रिश्ते का सम्मान करने के लिए लिया है. यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें भाग्यश्री बोरसे ‘भारती’ का किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरु ने किया है और इसकी टैगलाइन ‘प्यार से ज्यादा हिंसक कोई वॉर नहीं होता’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

ख़बरें फटाफट

अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन' की रिलीज टली, दोस्त राम चरण के खातिर बदली डेटZoom

फिल्म ‘लेनिन’ 1 मई को रिलीज होनी थी.

नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म ‘लेनिन’ का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा और सब्र करना होगा. पहले यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी तारीख बदलकर 26 जून कर दी है. इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है- दरअसल, मेगा पावर स्टार राम चरण की फिल्म 30 अप्रैल को पर्दे पर आ रही है. अखिल अक्किनेनी और राम चरण के बीच काफी गहरा और दोस्ताना रिश्ता है, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर टकराव टालने और एक-दूसरे को पूरा मौका देने के लिए ‘लेनिन’ की टीम ने यह फैसला लिया है. अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने साफ कहा है कि वे चाहते हैं कि दोनों फिल्में एक पॉजिटिव माहौल में सिनेमाघरों तक पहुंचें और दर्शक हर फिल्म का पूरा लुत्फ उठा सकें.

फिल्म ‘लेनिन’ की बात करें तो यह एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर बनने वाली है. इसमें भाग्यश्री बोरसे ‘भारती’ का किरदार निभा रही हैं, जो फिल्म के हीरो की लव इंटरेस्ट हैं. दिलचस्प बात यह है कि पहले इस रोल के लिए श्री लीला को साइन किया गया था, लेकिन डेट्स की समस्या के कारण उनकी जगह भाग्यश्री को मौका मिला. फिल्म की टैगलाइन ही रोंगटे खड़े कर देने वाली है- ‘प्यार से ज्यादा हिंसक कोई युद्ध नहीं होता’. पिछले साल अखिल के जन्मदिन पर फिल्म की जो पहली झलक दिखाई गई थी, उसमें महाभारत के युद्ध जैसे विजुअल्स थे और एक भारी डायलॉग था कि इंसान के पास जन्म के समय जीवन होता है पर नाम नहीं, और मौत के बाद जीवन चला जाता है बस नाम रह जाता है.

राम चरण की फिल्म का सम्मान
मुरली किशोर अब्बुरु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में संगीत का तड़का थमन एस ने लगाया है, जबकि एडिटिंग नवीन नूली की है. मेकर्स का दावा है कि ‘लेनिन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि सिनेमा का एक बड़ा जश्न होगी, जिसमें एक्शन के साथ-साथ भावनाओं का भी पूरा मेल देखने को मिलेगा. भले ही रिलीज में अब कुछ हफ्तों की देरी हुई है, लेकिन जिस तरह का माहौल इस फिल्म को लेकर बना हुआ है, उसे देखकर लगता है कि यह इंतजार बेकार नहीं जाएगा. राम चरण की फिल्म के सम्मान में अपनी रिलीज टालना टॉलीवुड में एक अच्छा संदेश भी दे रहा है कि बड़े सितारों के बीच कॉम्पिटिशन से ज्यादा आपसी भाईचारा मायने रखता है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks