Last Updated:
करण औजला इन दिनों मुंबई में कॉन्सर्ट में हुए विवाद को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में ऑर्ग्रनाइजर ने बड़ा कदम उठाया है. फैंस की नाराजगी के बीच 12 अप्रैल को एक नए शो की ऐनाउंसमेंट की गई है. इस कॉन्सर्ट में पहले वाले कॉन्सर्ट में आए लोगों को फ्री एंट्री दी जाएगी.

फैंस को लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली .मुंबई में हुए करण औजला के कॉन्सर्ट को लेकर खूब विवाद हुआ था. लोगों ने इसके खराब मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाए थे. उस दौरान तेज गर्मी और भीड़भाड़ को लेकर भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी.
मुंबई में हुए कॉन्सर्ट के दौरान कई लोगों के बेहोश होने की खबरें भी सामने आई थीं.अब इस पूरे मामले पर ऑर्ग्रेनाइजर ने अपनी बात रखी है. इतना ही नहीं उन्होंने फैंस के लिए एक खास तोहफा भी दिया है.
फैंस को दिया खास तोहफा
मुंबई में हुए कॉन्सर्ट के बाद अब करण औजल 12 अप्रैल को मुंबई में एक नया कॉन्सर्ट करेंगे. जिसका नाम ‘मुंबई 2.0’ है. गौरतलब है कि इस शो खासतौर पर उन फैंस के लिए रखा गया है, जो 3 मार्च वाले कॉन्सर्ट में आए थे. एक अच्छी बात ये है कि 3 मार्च को आए लोगों के लिए इस कॉन्सर्ट में टिकट बिल्कुल फ्री रखी गई है.
मुंबई फैंस का जताया आभार
करण औजला की मानें तो मुंबई से उन्हें बहुत प्यार मिला है. वहां के लोगों ने उनके काम को और उनको खूब सराहा है. इसलिए ये खास कॉन्सर्ट उन्हीं के लिए रखा गया है.कहा तो ये भी जा रहा है कि ये शो पहले से भी ज्यादा धमाकेदार होगा.इससे पहले मुंबई में हु इवेंट में जो लोग नाराज हुए थेॉ, उनके फीडबैक को ध्यान में रखते हुए ये नया कॉन्सर्ट प्लान किया गया है.
बता दें कि मुंबई इवेंट में लगाए गए आरोपों के बाद ऑर्गेनाइजर ने इस पर सफाई भी दी. उनका कहना है कि ये कॉन्सर्ट पहले से ही होली थीम पर दिन में होने वाला इवेंट बताया गया था और इसकी जानकारी टिकट खरीदते समय दी गई थी.उन्होंने ये भी साफ किया कि भगदड़ या सुरक्षा के इंतजाम खराब थे, ऐसा कुछ नहीं है, सब कुछ तय क्षमता के आधार पर ही तय किया गया था.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
