May 30, 2026
News-49-2026-04-4490dc0406b2b47a9a7587ebc004c49e-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. कॉमेडी और हॉरर के इस अनोखे मेल ने न केवल पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, बल्कि फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है. ट्रेलर में अक्षय की सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग के साथ राजपाल यादव और परेश रावल की तिकड़ी दर्शकों को हंसाने का वादा करती है.

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज; अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का हॉरर-कॉमेडी धमाकाZoom

16 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है ‘भूत बंगला’.

नई दिल्ली. लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आइकोनिक जोड़ी ने अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. चार्ट-टॉपिंग संगीत और आकर्षक पोस्टरों के बाद, इस ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और कॉमेडी का जो तड़का लगाया है. ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी हवेली से होती है, जहां हंसी और हल्के-फुल्के डर का ऐसा तालमेल बिठाया गया है जो ‘भूल भुलैया’ के दौर की याद दिलाता है.

अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में वापस लौटे हैं. उनके डायलॉग्स और बॉडी लैंग्वेज यह साफ करते हैं कि वे एक बार फिर अपनी कॉमिक विरासत को संभालने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर केवल डराता नहीं है, बल्कि हर दूसरे सीन पर दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर देता है.

दिग्गज कलाकारों का महासंगम

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है. परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी जब भी पर्दे पर साथ आती है तो जादू होता है और ‘भूत बंगला’ में भी वही तालमेल नजर आ रहा है. साथ ही, दिवंगत अभिनेता असरानी का क्लासिक कॉमिक अंदाज ट्रेलर में चार चांद लगा देता है. सहायक भूमिकाओं में वामिका गब्बी, तब्बू, जिस्शु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी फिल्म की गहराई को और बढ़ाती है.

प्रियदर्शन का जादुई निर्देशन

14 साल के लंबे अंतराल के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का साथ आना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है. प्रियदर्शन ने ट्रेलर में यह साबित कर दिया है कि वे आज भी इस विधा के बेताज बादशाह हैं, जो अपनी सिचुएशनल कॉमेडी और बेहतरीन टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. हॉरर और ह्यूमर के बीच सही संतुलन बनाना एक कठिन कला है, जिसमें ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर पूरी तरह सफल नजर आता है.

रिलीज और स्पेशल स्क्रीनिंग

बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी रिलीज रणनीति को लेकर भी चर्चा में है. फिल्म की पेड एडवांस स्पेशल स्क्रीनिंग 16 अप्रैल, 2026 को रात 9:00 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होगी. इससे फैंस को आधिकारिक रिलीज से पहले ही फिल्म देखने का सुनहरा मौका मिलेगा. ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर देखकर स्पष्ट है कि यह फिल्म केवल एक हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि मनोरंजन का पूरा पैकेज है.

About the Author

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks