April 7, 2026
777-2026-04-9e9a916ca9b3b4be92e29f7ba746dc4c-1200x630.jpg
Spread the love


नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है. फिल्म ने अपने 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भी डबल डिजिट में बिजनेस किया है. इस फिल्म ने इतिहास रचते हुए भारत में 18वें दिन ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए पहली बार है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे सोमवार को 10 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म की कुल भारतीय कमाई अब 1023.77 करोड़ तक पहुंच गई है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक बेहद दिलचस्प किस्सा सामने आया. प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक्टर की दरियादिली का खुलासा करते हुए बताया कि जब उनकी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा फ्लॉप हुई थी, तब अक्षय ने खुद आगे बढ़कर उन्हें पैसे लौटाने की पेशकश की थी.

एकता ने बताया कि अक्षय ने बड़ी सादगी से उन्हें चेक देते हुए कहा, ‘ये ले, तेरे पैसे डूबे हैं, इन्हें वापस रख ले’. एकता दंग रह गईं क्योंकि उनके 31 साल के लंबे करियर में आज तक किसी भी एक्टर ने ऐसा नहीं किया था.

‘तुम्बाड 2’ का मुहूर्त शॉट हुआ पूरा, शुरू हुई साल की सबसे खौफनाक फिल्म की शूटिंग

‘तुम्बाड 2’ उन बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सोहम शाह के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं, जिसने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है. ‘तुम्बाड’ के साथ सोहम शाह ने वाकई में सिनेमा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की थी. जहां इस फिल्म ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे अच्छी फैंटेसी फोकलोर फिल्मों में से एक माना जाता है, वहीं 2024 में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज इंडियन फिल्म बन गई. अब ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है.

निखिल सिद्धार्थ का दिखा अब तक का सबसे फाड़ू अंदाज, ‘स्वयंभू’ में निभाएंगे महान योद्धा का रोल

जब से इसका टीजर रिलीज हुआ है, ‘कार्तिकेय 2’ फेम निखिल सिद्धार्थ की आने वाली फिल्मों में ‘स्वयंभू’ सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई है. अपनी भव्यता, बड़े स्केल और एक दमदार कहानी के साथ, टीजर ने अपनी सिनेमाई सोच के लिए हर तरफ तारीफें बटोरी हैं. फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच सूत्रों ने एक और रोमांचक अपडेट दिया है कि निखिल सिद्धार्थ इसमें ‘कृष्णन रमन’ का किरदार निभा रहे हैं, जो भारतीय इतिहास के सबसे खतरनाक योद्धाओं और सैन्य रणनीतिकारों में से एक रहे हैं.

 

‘घमंड-रूढ़िवादी सोच ने बर्बाद की शादी’, प्रियदर्शन को तलाक के 10 साल बाद हुआ अफसोस

‘भूत बंगला’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन इन दिनों अपनी फिल्म के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. डायरेक्टर तलाक के 10 साल बाद एक्स वाइफ लिसी के साथ दोबारा अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर रहे हैं. दोनों फिर से साथ रह रहे हैं, लेकिन कपल ने साफ किया कि उनका दोबारा शादी का कोई इरादा नहीं है. इसके साथ प्रियदर्शन ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि घमंड और पुरनी सोच की वजह से उनका तलाक हुआ था.

शा वकानी के पिता का निधन, असित कुमार मोदी ने दी खबर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन हो गया. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ये दुखद खबर साझा की.भीम वकानी के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. वे दिशा वकानी के पिता होने के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली अभिनेता, निर्देशक और पेंटर भी थे. उन्होंने शाहरुख, सलमान और अजय देवगन की फिल्म में काम किया था.

अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 पर आया सबसे बड़ा अपडेट, कल टाइटल से उठेगा पर्दा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए उनके जन्मदिन से बड़ा तोहफा और क्या होगा. कल बर्थडे के खास मौके पर उनकी अगली बड़ी फिल्म AA22xA6 के आधिकारिक टाइटल पोस्टर से पर्दा उठने वाला है. एटली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. मेकर्स ने इस बर्थडे ट्रीट की घोषणा कर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. कल होने वाले इस बड़े ऐलान के साथ ही फिल्म की शूटिंग और कास्ट से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ सकती हैं.

अनन्या पांडे-लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर हुआ रिलीज, मई महीने में थिएटर्स में देगी दस्तक

धर्मा प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म चांद मेरा दिल का टीजर आखिरकार मंगलवार को रिलीज हो गया है. टीजर को देखकर साफ है कि लक्ष्य और अनन्या पांडे की यह फिल्म एक बेहद इंटेंस और इमोशनल लव स्टोरी होने वाली है. फिल्म की कहानी पूरी तरह से जुनून और बेपनाह प्यार पर आधारित है. विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस ‘चांद मेरा दिल’ के टीजर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नोरा फतेही का बिखेरेंगी जलवा? फैंस के बीच बढ़ा जबरदस्त उत्साह

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही एक बार फिर ग्लोबल मंच पर आग लगाने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जून में होने वाले फीफी वर्ल्ड कप 2026 में नोरा अपनी शानदार परफॉर्मेंस दे सकती हैं. खबर है कि 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले नोरा का एक ग्रैंड एक्ट शेड्यूल किया गया है. फरवरी में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के बाद अब नोरा को फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि नोरा का जून का शेड्यूल काफी बिजी है, लेकिन इतने बड़े इवेंट के लिए वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं. फैंस को बस अब उनके ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है.

राम के अवतार में सुशांत सिंह राजपूत की एआई तस्वीरें वायरल, बहन श्वेता ने भाई की याद में लिखा भावुक नोट

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कुछ एआई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें भगवान राम के रूप में दिखाया गया है. इन तस्वीरों को देख सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति काफी भावुक हो गईं और उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया. श्वेता ने लिखा कि सुशांत की आंखों में वही पवित्रता और मासूमियत थी, जो राम जी के किरदार के लिए जरूरी है. उन्होंने दावा किया कि आज के दौर में भाई से बेहतर यह रोल कोई और नहीं निभा सकता था.

जुनैद खान-साई पल्लवी की ‘एक दिन’ का म्यूजिक एल्बम हुआ रिलीज, यूट्यूब और स्पॉटिफाई पर सुनें जादुई गाने

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन अपनी जादुई प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है. जुनैद खान और साई पल्लवी की फ्रेश केमिस्ट्री ने ट्रेलर के बाद से ही फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म के गानों का क्रेज इस कदर है कि अरिजीत सिंह की आवाज में ‘ख्वाब देखूं’ जैसे ट्रैक पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं. फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म का पूरा म्यूजिक एल्बम अब ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है. आप इसे स्पॉटिफाई, यूट्यूब और एप्पल म्यूजिक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सुन सकते हैं. जुनैद और साई पल्लवी की यह रोमांटिक फिल्म इस साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट साबित होने के लिए तैयार है.

‘रामायण’ में बेहद खास होगा रावण का रोल, डायरेक्टर ने बताया बड़े पर्दे पर दिखेंगे किरदार के कई रंग

डायरेक्टर नितेश तिवारी अपनी फिल्म रामायण में रावण को केवल एक विलेन की तरह नहीं दिखाने वाले हैं. हाल ही में फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान उन्होंने साफ किया कि यश का रावण एक जटिल किरदार होगा. फिल्म में रावण की विद्वता, संगीत के प्रति प्रेम, शिव भक्ति और एक उदार राजा वाली खूबियों को भी पर्दे पर उतारा जाएगा. नितेश के मुताबिक, वह यह दिखाना चाहते हैं कि कैसे गुस्सा और अहंकार एक अच्छे इंसान की अच्छाइयों पर भारी पड़ जाते हैं और उसके पतन का कारण बनते हैं. उन्होंने कहा कि रावण सिर्फ डार्क किरदार नहीं था, बल्कि वह एक महान योद्धा और विद्वान भी था, जिसकी जिंदगी के कई अनसुने पहलू दुनिया के सामने आएंगे.

क्या प्रियदर्शन ने कॉपी किया सत्यजीत रे का क्लासिक गाना?, डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी फिल्म के गाने राम जी भला करें पर लगे चोरी के आरोपों पर बेबाकी से जवाब दिया. दरअसल, इस गाने में सत्यजीत रे की क्लासिक बंगाली फिल्म गुपी गाइन बाघा बाइन के एक मशहूर मुहावरे का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था. प्रियदर्शन ने सफाई देते हुए कहा कि वह सत्यजीत रे का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हें अपना गुरु मानते हैं. उन्होंने तर्क दिया कि भूत या कोई खास शब्द किसी की बपौती नहीं है. उन्होंने सवाल किया, जैसे दीवाना शब्द हजारों गानों में इस्तेमाल होता है, वैसे ही यह भी महज एक शब्द है. हमने किसी की धुन या लाइनें चोरी नहीं की हैं, बस एक शब्द का इस्तेमाल किया है.

अनुष्का शर्मा ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को बताया बेमिसाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज देख ली है. सोमवार रात को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए आदित्य धर के निर्देशन की जमकर तारीफ की. अनुष्का ने एक लंबा नोट लिखकर पूरी टीम की सराहना की. अनुष्का ने रणवीर सिंह की एक्टिंग को बेमिसाल बताते हुए कहा कि लगभग 4 घंटे की फिल्म में दर्शकों को बांधे रखना काबिलियत की बात है. उन्होंने आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के प्रदर्शन को भी सराहा. अनुष्का के मुताबिक, फिल्म का हर किरदार और सीन इतनी बारीकी से गढ़ा गया है कि यह आपको अंत तक जोड़े रखता है.

अक्षय कुमार संग बाइक पर डांस सीखने जाती थीं तब्बू, एक्ट्रेस ने बताया 39 साल पुराना किस्सा

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रविवार को लॉन्च हो चुका है. इसमें तब्बू भी अहम किरदार में नजर आएंगी. दोनों सितारों की जोड़ी करीब 25 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से वापसी कर रही है. ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च पर तब्बू ने उन दिनों को याद किया जब वह और अक्षय एक ही डांस एकेडमी में साथ जाते थे. तब्बू ने बताया कि उस वक्त अक्षय अक्सर उन्हें अपनी बाइक पर पिक करने आया करते थे. इस पर अक्षय ने कहा कि मैं आपको तब्बू के बारे में एक बात बताना चाहता हूं. मुझे इस इंडस्ट्री में करीब 35 साल हो गए हैं, लेकिन मैं तब्बू को पिछले 38-39 सालों से जानता हूं.’

प्रियंका चोपड़ा का पूल में बोल्ड अवतार, निक और मालती संग वीडियो कॉल पर की मस्ती

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस बीच उन्होंने काम से ब्रेक लेकर सुकून भरा संडे बिताया. तस्वीरों में प्रियंका ब्लू बिकिनी और रोब पहने पूल के किनारे धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं. इस दौरान प्रियंका ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात भी की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उन खास मौकों में से एक, जब संडे वाकई में संडे जैसा महसूस हुआ. प्रियंका चोपड़ा के इस कातिलाना अंदाज पर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी कमेंट करते हुए उन्हें सुपरस्टार बताया.

गौरव गेरा ने ‘धुरंधर’ के सेट पर कर दी थी ऐसी गलती, मोना सिंह तुरंत ने याद दिलाया था एग्रीमेंट

एक्ट्रेस मोना सिंह ने हाल ही में एक मजेदार लेकिन दिलचस्प किस्सा साझा किया कि कैसे उन्हें फिल्म धुरंधर की शूटिंग के दौरान अपने करीबी दोस्त गौरव गेरा को टोकना पड़ा था. इंडिया टुडे से बात करते हुए मोना ने बताया कि गौरव करीब 15 साल बाद मिले इस बड़े ब्रेक से काफी एक्साइटेड थे, इसी जोश में उन्होंने मोना के साथ अपने किरदार और लुक की डिटेल्स शेयर करना शुरू कर दिया. तब मोना ने उन्हें टोकते हुए याद दिलाया, ‘क्या तुम्हें याद है कि तुमने नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट साइन किया है? भले ही तुम मुझे बता रहे हो, लेकिन ये बातें किसी से शेयर नहीं करनी चाहिए.’

तीन सवाल पूछकर दिया गया था ‘बड़े साहब’ का रोल, दानिश इकबाल ने बताया किस्सा

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बड़े साहब का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. कम स्क्रीन स्पेस के बावजूद उनके दमदार अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है. हाल ही में दानिश ने बताया कि इस रोल के लिए उन्हें किस तरह अप्रोच किया गया था. दानिश के मुताबिक, कास्टिंग के दौरान उनसे केवल उनकी हाइट, उम्र और वजन पूछा गया था. शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई सामान्य पूछताछ है, लेकिन जल्द ही कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आया और उन्हें दाऊद के किरदार के बारे में बताया गया. मजेदार बात यह है कि उस वक्त भी उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाने जा रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks