Last Updated:
Mesh Sankranti 2026: हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब उसे मेष संक्रांति कहा जाता है. मेष संक्रांति को सूर्य के उच्च स्थान पर प्रवेश का प्रतीक भी माना जाता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत मिलता है. इस दिन राशि अनुसार दान करना विशेष फलदायी माना गया है, ऐसा करने से सभी शुभ फल की प्राप्ति होती है…

Mesh Sankranti 2026: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करने वाले हैं. सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, तब उस स्थिति को संक्रांति के नाम से जाना जाता है. इसी तरह सूर्य का मेष राशि में गोचर मेष संक्रांति के नाम से जाना जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष संक्रांति के दिन इसलिए भी खास होता है क्योंकि इस दिन से सौर नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है. मेष संक्रांति के दिन शुक्ल योग, ब्रह्म योग, त्रिपुष्कर योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. मेष संक्रांति के दिन इन शुभ योग में अगर राशि अनुसार दान किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक संचार बना रहता है. साथ ही इस शुभ दिन पर किए गए दान में तिगुना वृद्धि भी होती है. आइए जानते हैं मेष संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करें…
मेष और वृश्चिक राशि
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करने वाले हैं और मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए मेष संक्रांति के दिन मेष और वृश्चिक राशि वालों को गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य और मंगल ग्रह दोनों की स्थिति मजबूत होती है.
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं इसलिए मेष संक्रांति पर वृषभ राशि वालों के लिए सफेद वस्त्र या चावल का दान करना शुभ माना गया है. वहीं तुला राशि के लोग सफेद मिठाई या कपड़े दान करना उत्तम रहेगा. ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलेगा.
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं इसलिए मेष संक्रांति पर मिथुन राशि के लोग हरी सब्जियां या मूंग दाल दान करें और कन्या राशि वालों के लिए हरी दाल और हरी सब्जियों का दान करना उत्तम रहेगा. ऐसा करने से नौकरी व व्यापार में अच्छी उन्नति होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आज वह कुंभ राशि में ही संचार करेंगे. कर्क राशि वालों का मेष संक्रांति पर दूध और चावल का दान करना शुभ रहेगा. साथ सूर्यदेव को जल भी अर्पित करें. ऐसा करने से पर्सनव व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं इसलिए मेष संक्रांति पर सूर्य राशि वाले गेहूं और गुड़ का दान करें. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी और भाग्य का पूरा साथ भी मिलेगा.
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं इसलिए मेष संक्राति पर धनु राशि के लिए पीली वस्तुएं जैसे हल्दी या चना दाल दान करना उत्तम माना गया है तो मीन राशि के लोग पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य पूरे होंगे.
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी न्याय व कर्क के कारक ग्रह शनिदेव हैं इसलिए मेष संक्रांति पर मकर राशि के लोग तिल और कंबल का दान करें, जबकि कुंभ राशि के जातकों को काले तिल या काले वस्त्र दान करना चाहिए. ऐसा करने से हर बाधा दूर होगी और जीवन में सुख-शांति आएगी.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें
