नई दिल्ली. परिणीति चोपड़ा एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. वो कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें सिंगिंग कितनी पसंद है. एक्ट्रेस ने अपने इस हुनर का कई बार नमूना भी पेश किया है. उन्होंने अपनी फिल्म केसरी का गाना गाया था. परिणीति ने आयुष्मान खुराना संग अपनी फिल्म ‘मेरी प्यार बिंदू’ का गाना गाकर फैंस का दिल जीत लिया था जिसे सचिन-जिगर ने कंपोज किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
