बॉलीवुड के मसालेदार गानों की बात हो और उसमें जबरदस्त एनर्जी, ग्लैमर और धमाकेदार डांस का तड़का न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. ऐसी ही एक सुपरहिट पेशकश है फिल्म’राउडी राठौर’ का गाना ‘आ रे प्रीतम प्यारे’, जिसमें तीन हसीनाओं ने मिलकर स्क्रीन पर आग लगा दी थी. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के इस गाने में जबरदस्त बीट्स, रंगीन सेट और शानदार कोरियोग्राफी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. गाने की खास बात इसका हाई-एनर्जी डांस और वह अंदाज है, जिसने इसे पार्टी एंथम बना दिया. रिलीज होते ही यह गाना हर जगह छा गया और आज भी इसकी धुन लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
