April 18, 2026
vinod-khanna-2-2026-04-cc97c4b77953cc5949288ebdb152fb94-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

विनोद खन्ना ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनकी कई फिल्में तो आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. ऐसी ही एक फिल्म साल 1974 में आई थी,’हाथ की सफाई’. इस फिल्म का एक गाना तो आज भी लोगों का दिल जीत रहा है.

नई दिल्ली. विनोद खन्ना ने करियर की शुरुआत भले ही विलेन के रोल निभाकर की हो, लेकिन रोमांटिक हीरो बनते ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली ती. 70 के दशक में तो वह इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. उनकी कई फिल्में और कई गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हैं. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)

ऐसा ही एक गाना है, साल 1974 में आई फिल्म ‘हाथ की सफाई’ का गाना, ‘वादा कर ले साजना’. इस दौर में गानों में बहुत सादगी, एहसास और सच्चा प्यार साफ नजर आता था, और यही वजह है कि ये विनोद खन्ना के इस गीत को आज भी उतना ही ताजा लगता है जितना रिलीज के वक्त था.

Sattee Shourie, Sattee Shourie Films, Arjun Kapoor nani Sattee Shourie, Farishtay, Vinod Khanna, when Sattee Shourie demanded to blacklist Vinod Khanna, Farishtay Film, Farishtay Film making, Sattee Shourie reflects on working with Vinod Khanna, Vinod Khanna would show up hours late to the set, सत्ती शौरी, सत्ती शौरी की फिल्में, सत्ती शौरी और विनोद खन्ना, विनोद खन्ना की फिल्में

इस गाने को आवाज इंडस्ट्री की स्वरकोकिला लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने दी थी. दोनों की जादुई आवाज ने इस गाने को खास बना दिया. वहीं इसके बोल लिखे थे गुलशन बावरा ने , गाने के बोल ऐसे हैं, जो सीधे दिल में उतर जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस गाने को संगीत से सजाया था कल्याण जी-आनंद जी ने. इनकी धुन ने इस गाने को अमर बना दिया. बात अगर इस फिल्म की करें तो फिल्म में प्रकाश मेहरा, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, रणधीर कपूर सिमी ग्रेवाल और रंजीत जैसे सितारों नजर आए थे.

फिल्म की स्क्रिप्ट सलीम जावेद ने लिखी थी. ये फिल्म बॉक्स फिस पर हिट साबित हुई थी. फिल्म में शानदार अभिनय के लिए विनोद खन्ना को उस साल बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

इस गाने की खास बात इसकी सादगी है. ना ज्यादा शोर-शराबा, ना भारी-भरकम सेट, बस दिल से निकले जज्बात और मधुर संगीत. यही वजह है कि आज के दौर में भी लोग इस गाने को उतना ही पसंद करते हैं. शादी, पार्टी या पुराने गानों की महफिल हो, ये गीत हर जगह अपनी खास जगह बना लेता है.

Vinod Khanna, Bollywood actor, Vinod Khanna spiritual journey, Osho ashram, Vinod Khanna movies, Vinod Khanna political career, Hindi cinema, Vinod Khanna legacy, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना को होती थी अमिताभ से जलन

70 के दशक से लेकर आज तक ‘वादा कर ले साजना’ गाना आशिकों के लिए एक मिसाल बना हुआ हहै, जहां हर लाइन में प्यार की गहराई महसूस होती है. विनोद खन्ना और सिमी की केमिस्ट्री भी फिल्म में काफी पसंद की गई थी. आज सालों बाद भी ये गाना लोगों का फेवरेट बना हुआ है.

Bollywood villains turned Hero, How Shatrughan Sinha became hero from villain, Shatrughan Sinha age, Shatrughan Sinha debut movie, shatrughan sinha wife, shatrughan sinha daughter, shatrughan sinha sons, shatrughan sinha amitabh bachchan movies, shatrughan sinha amitabh bachchan vinod khanna movies, shatrughan sinha vinod khanna movies, vinod khanna death reason, vinod khanna movies, vinod khanna children, amitabh bachchan wife, amitabh bachchan net worth, amitabh bachchan age, amitabh bachchan movies,

बता दें कि इस गाने में विनोद खन्ना और सिमी गरेवाल नजर आए हैं. आज भी ये गाना सुनने वालों के कानों में मिश्री घोलता है. विनोद खन्ना को देखकर आज भी प्यार में डूब आशिक अपनी महबूबा से साथ जीने मरने का वादा लेते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks