April 24, 2026
88-2026-04-964308232ca85d62bb102cc8b398dea6-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस पिछले तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं. हाल ही में अपनी एक वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं. अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर इस एक्ट्रेस ने अपने करियर के 30 साल बाद पहली बार अपनी नो-किसिंग पॉलिसी तोड़ी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस सीरीज में उनके बोल्ड कदम ने सबको चौंका दिया था. अब एक्ट्रेस ने स्वीकार किया है कि इस सीन को फिल्माते वक्त वह काफी असहज थीं, लेकिन कहानी की मांग के कारण उन्होंने यह प्रोफेशनल फैसला लिया.

kajol, the trial web series, kajol no kissing policy, kajol intimate scene, काजोल, द ट्रायल सीजन 2 वेब सीरीज, काजोल बोल्ड सीन, काजोल न्यूज

नई दिल्ली. काजोल हिंदी सिनेमा में पिछले तीन दशक से एक्टिव हैं. इस लंबे सफर में उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कई यादगार और कल्ट फिल्में दी हैं. 90 के दशक में वह बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रही हैं. साल 2023 में काजोल ने ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ के जरिए ओटीटी डेब्यू किया, जो एक खास वजह से काफी चर्चा में रहा. (फोटो साभार: Instagram@kajol)

kajol, the trial web series, kajol no kissing policy, kajol intimate scene, काजोल, द ट्रायल सीजन 2 वेब सीरीज, काजोल बोल्ड सीन, काजोल न्यूज

इस सीरीज में काजोल ने अपनी सालों पुरानी नो-किसिंग पॉलिसी तोड़ते हुए को-स्टार जीशु सेनगुप्ता के साथ एक किसिंग सीन दिया थे. पर्दे पर उनके इस बोल्ड कदम ने फैंस को काफी हैरान किया था. अब आखिरकार काजोल ने खुद इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर उन्होंने इतने सालों बाद यह फैसला क्यों लिया. (फोटो साभार: Instagram@kajol)

kajol, the trial web series, kajol no kissing policy, kajol intimate scene, काजोल, द ट्रायल सीजन 2 वेब सीरीज, काजोल बोल्ड सीन, काजोल न्यूज

लिली सिंह के पॉडकास्ट पर जब काजोल से उनकी नो-किसिंग पॉलिसी को तोड़ने के पर सवाल किया गया तो, वह कुछ पल के लिए ठिठकीं और फिर बड़े सधे हुए अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो यह सब उस किरदार की वजह से था जिसे मैं जी रही थी. उस सीन का सीधा ताल्लुक इस बात से था कि वह महिला (रोल) असल में है कौन.’ (फोटो साभार: Instagram@kajol)

Add News18 as
Preferred Source on Google

kajol, the trial web series, kajol no kissing policy, kajol intimate scene, काजोल, द ट्रायल सीजन 2 वेब सीरीज, काजोल बोल्ड सीन, काजोल न्यूज

उन्होंने आगे कहा, ‘वो महज एक किस नहीं था, बल्कि वह उसकी सोच, उसकी अधूरी इच्छाओं और उसके टूटे हुए भरोसे की एक झलक थी. वो उस पूरी कहानी और स्क्रीनप्ले का इतना अहम हिस्सा था कि अगर मैं उसे हटा देती, तो उस किरदार की रूह ही खत्म हो जाती. उस सीन के बिना वह किरदार अधूरा रह जाता, इसलिए उसे करना जरूरी था.’ (फोटो साभार: Instagram@kajol)

kajol, the trial web series, kajol no kissing policy, kajol intimate scene, काजोल, द ट्रायल सीजन 2 वेब सीरीज, काजोल बोल्ड सीन, काजोल न्यूज

उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘कागज पर कहानी पढ़ते वक्त तो यह फैसला मुझे सही लगा, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं वाकई कैमरे के सामने इसे कर पाऊंगी या फिर ऐन मौके पर मना कर दूंगी. काजोल ने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि आखिर में यह मेरे लिए पूरी तरह से एक प्रोफेशनल फैसला था. मुझे महसूस हुआ कि आज मैं एक कलाकार के तौर पर यह रिस्क ले सकती हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@kajol)

‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ सीरीज में काजोल ने नयोनिका सेनगुप्ता का किरदार निभाया है. इसकी कहानी एक ऐसी हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के एक बड़े स्कैंडल में फंसने के बाद सालों बाद वकालत के पेशे में वापसी करती है.  (फोटो साभार: Instagram@kajol)

kajol, the trial web series, kajol no kissing policy, kajol intimate scene, काजोल, द ट्रायल सीजन 2 वेब सीरीज, काजोल बोल्ड सीन, काजोल न्यूज

सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा मशहूर अमेरिकी सीरीज द गुड वाइफ का इंडियन अडैप्टेशन है. इसमें अली खान और शीबा चड्ढा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं. शो का दूसरा सीजन पिछले साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है. (फोटो साभार: Instagram@kajol)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks