Last Updated:
ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनकी जोड़ी शाहरुख खान, सलमान खान और अनिल कपूर तक सभी के साथ पसंद की गई थी. लेकिन साल 2018 में खुद से 10 साल छोटे एक्टर संग रोमांस करके उन्होंने खूब ताने सुने थे.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई बार बड़ी स्टारकास्ट और दमदार प्रमोशन के बावजूद भी फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं. ऐश्वर्या राय की भी इस फिल्म के साथ ऐसा ही हुआ. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई थी.

साल 2018 में आई उस फिल्म का नाम है, ‘फन्नेखां’. फिल्म में ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी की तो लोगों ने खूब किरकिरी की थी.

ऐश्वर्या राय की ये फिल्म साल 2018 में भारत में अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी. लेकिन दुनियाभर में कमाई बजट के बराबर पहुंच गई थी. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से खुद अनिल कपूर जैसे स्टार भी बचा पाए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की रिलीज से पहले लोग काफी एक्साइटेड थे. क्योंकि काफी समय बाद ऐश्वर्या किसी फिल्म में नजर आने वाली थीं. फिल्म को लेकर उस वक्त काफी बज बना हुआ था. अनिल कपूर और ऐश्वर्या की जोड़ी को लेकर भी फैंस एक्साइटेड थे.

अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राजकुमार ने आदिर नाम का किरदार निभाया था. वहीं ऐश्वर्या सुमित्रा सिंह के किरदार में नजर आई थीं. ऐश की ये फिल्म 18 करोड़ करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी.

इस फिल्म में ऐश्वर्या ने खुद से करीब 10 साल छोटे एक्टर राजकुमार राव के साथ रोमांस किया था. फिल्म में दोनों की अटपटी जोड़ी लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब साबित हुई थी. लोगों ने इस फिल्म को लेकर ऐश को काफी ट्रोल भी किया था.

फिल्म जब फ्लॉप हुई तो मेकर्स के लिए भी ये काफी हैरान करने वाली बात थी, क्योंकि ऐश्वर्या के फैंस से ये उम्मीद की जा रही थी, कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आएगी. लेकिन ऐश्वर्या की खूबसूरती और अनिल कपूर का स्टारडम दोनों ही धरे रह गए थे.

ऐश्वर्या ने साल 1997 में आई फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से डेब्यू किया था. अपने करियर में उन्होंने ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘जोधा अकबर’, ‘गुरु’, ‘धूम 2’, ‘देवदास’, ‘मोहब्बतें’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी कई हिट फिल्में दीं.
