May 1, 2026
1762667997_anushka-sharma-4-2025-11-7ff2e7dd9cdc954b8f89308c1ef6307a-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

कहते हैं जिंदगी में मिलने वाला हर रिजेक्शन किसी बड़े मौके की तैयारी हो सकता है, बस उस वक्त हमें इसका एहसास नहीं होता. हिंदी सिनेमा की चमकदार दुनिया में जहां सफलता की कहानियां अक्सर सुर्खियां बनती हैं, वहीं संघर्ष और असफलता के पीछे छिपे सच कम ही सामने आते हैं. अनुष्का शर्मा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर से निकली लड़की ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना कब्जा जमाया. उन्होंने फिल्मों में धाक जमाने के साथ ही कान्स के रेड कारपेट पर भी अपना जलवा बिखेरा. अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर आसान नहीं था. एक्ट्रेस को शुरुआती दिनों में बार-बार रिजेक्शन झेलना पड़ा, लेकिन इससे टूटने की जगह उन्होंने इसे अपनी ताकत बना लिया. फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

1 मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं अनुष्का शर्मा का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई सीधा नाता नहीं था. आर्मी परिवार से आने वाली अनुष्का की परवरिश अनुशासन, सादगी और सामान्य जीवन मूल्यों के बीच हुई. फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

उनके पिता सेना में थे, इसलिए बचपन ग्लैमर की चकाचौंध के बीच नहीं बल्कि एक व्यवस्थित माहौल में बीता. शायद यही वजह थी कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन वह बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनेंगी. उनका सपना फिल्मों में अभिनय करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता या मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना था. फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग की ओर कदम बढ़ाया. लगभग 15 साल की उम्र से उन्होंने इस फील्ड में कोशिशें शुरू कर दी थीं. मॉडलिंग की दुनिया बाहर से जितनी आकर्षक दिखती है, अंदर से उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी होती है. अनुष्का को यहां भी बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा.फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

मॉडलिंग की दुनिया में अनुष्का शर्मा को कई ऑडिशन से बाहर किया गया. कई ऑडिशन, कई उम्मीदें और हर बार अंतिम दौर में पहुंचकर बाहर हो जाना. यह सिलसिला आसान नहीं था. खासतौर पर एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें लगभग एक महीने के भीतर चार बड़े रिजेक्शन झेलने पड़े.फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

उस समय शायद किसी और के लिए यह आत्मविश्वास तोड़ देने वाला अनुभव होता, लेकिन अनुष्का ने हार नहीं मानी. दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त उनका लक्ष्य फिल्मों में आना भी नहीं था. वह मुख्य रूप से विज्ञापनों के लिए ऑडिशन दे रही थीं और खुद को मॉडलिंग इंडस्ट्री में स्थापित करना चाहती थीं. हालांकि विज्ञापन जगत में भी उन्हें सफलता आसानी से नहीं मिली. कई बार फाइनल ऑडिशन तक पहुंचने के बाद भी चयन नहीं हुआ. फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

इसी संघर्ष के बीच उनकी जिंदगी ने अचानक नया मोड़ लिया, जब उन्होंने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया. यशराज की इस फिल्म के लिए अनुष्का ने सामान्य तरीके के ऑडिशन दिया था. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो इस फिल्म के लिए कास्ट हो जाएंगी.फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

खुद अनुष्का ने बाद में स्वीकार किया कि वह इस स्क्रीन टेस्ट को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं थीं. उन्हें पूरा विश्वास था कि जैसे पहले होता आया है, यहां भी रिजेक्शन ही मिलेगा. शायद इसी सोच के कारण वह बिना किसी खास तैयारी, बिना मेकअप और बेहद सामान्य अंदाज में ऑडिशन देने पहुंचीं, लेकिन किस्मत ने इस बार कुछ और ही तय कर रखा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anushkasharma)

कुछ दिनों बाद आदित्य चोपड़ा की टीम का फोन आया कि उन्हें फाइनल बातचीत के लिए बुलाया गया है. फिर भी अनुष्का को यकीन नहीं हुआ. उन्हें लगा कि शायद अंतिम चरण में फिर बाहर कर दिया जाएगा. लेकिन इस बार कहानी बदल चुकी थी.

आदित्य चोपड़ा एक ऐसे नए चेहरे की तलाश में थे, जिसे दर्शकों ने पहले ज्यादा न देखा हो, एक फ्रेशनेस, एक सादगी और एक वास्तविकता, जो स्क्रीन पर नई लगे. अनुष्का का वही नेचुरल फेस, बिना बनावटीपन वाला व्यक्तित्व इस किरदार के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ. यही वह पल था, जब बार-बार मिला रिजेक्शन उनके लिए वरदान बन गया.

अगर उन्हें विज्ञापनों में लगातार सफलता मिल गई होती, अगर वह पहले से एक जना-पहचाना चेहरा बन गई होतीं, तो शायद ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी बड़ी फिल्म उनके हिस्से नहीं आती. शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ अपने करियर की शुरुआत करना किसी सपने से कम नहीं था. एक्ट्रेस का ये सपना उन्हीं असफलताओं की नींव पर खड़ा था जिन्हें कभी उन्होंने निराशा समझा था.

अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग के साथ ही फिल्म प्रोडक्शन में भी किस्मत आजमाई. उन्होंने क्लीन स्लेट की शुरुआत की थी. आज ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए एक्ट्रेस मोटी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 255 करोड़ रुपये है. विराट कोहली और अनुष्का दोनों की नेटवर्थ मिलाकर एक्ट्रेस 1300 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks