May 4, 2026
2026-05-04T142211.241-2026-05-8b35917f55ec88ef69365fa1e4a0edd8-1200x630.jpg
Spread the love


होमताजा खबरधर्म

कुरुवंश का काला दिन, जिसने बदल दिया हस्तिनापुर का भाग्य, पांडु-माद्री की कथा

Last Updated:

Mahabharat Raja Pandu & Madri Curse: महाभारत का हर एक किरदार अपने आप में रहस्य और कथाओं से भरा हुआ है. हस्तिनापुर का सिंहासन, जिसने समय-समय पर भाइयों के बीच टकराव पैदा किया और हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस सिंहासन के आसपास हजारों-लाखों कथाएं और इन सभी कथाओं का समर्पण महाभारत ग्रंथ में हुआ. महाभारत में आप पांडु पुत्र नकुल और सहदेव की मां के बारे में जानते हैं. अगर नहीं जानते तो बता दें कि उनका नाम माद्री है और वह पांडु की दूसरी पत्नी भी थीं. महाभारत में माद्री को एक शांत और सौम्य रानी के रूप में याद किया जाता है, जिनकी सुंदरता और संयम की सब तारीफ करते हैं. लेकिन इस शांत छवि के पीछे छुपा हुआ है, एक श्राप.

कुरुवंश का काला दिन, जिसने बदल दिया हस्तिनापुर का भाग्य, पांडु-माद्री की कथाZoom

Mahabharat Raja Pandu & Madri Curse: महाभारत की कथाओं में राजा पांडु का प्रसंग सबसे दुखद और विचलित करने वाला माना जाता है. राजा पांडु के जीवन में अगर कुछ घटनाएं ना होतीं तो शायद ही महाभारत का युद्ध होता है और शायद ही भाइयों के बीच टकराव होता. लेकिन होता वही है, जो पहले से ही तय कर दिया गया हो. यह तो हम सभी जानते हैं कि राजा पांडु की दो पत्नियां थीं, एक कुंति और दूसरी माद्रा. कुंति के बारे में तो ज्यादातर सभी जानते हैं लेकिन महाभारत में माद्री को एक शांत और सौम्य रानी के रूप में याद किया जाता है, जिनकी सुंदरता की सभी लोग सराहना करते थे. बताया जाता है कि उस समय माद्रा से ज्यादा सुंदर पूरी पृथ्वी पर कोई नहीं था. लेकिन दुख की बात यह थी कि माद्रा की सुंदरता कोई वरदान नहीं बल्कि पिछले जन्म का श्राप था? माद्रा के पिछले कर्म और छुपे हुए श्राप महाभारत की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक को आकार देते हैं, जिससे इन महान पात्रों को देखने का हमारा नजरिया हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया.

इसलिए पांडु बने कुरु वंश के महाराजा
माद्रा को सुंदरता का श्राप तो था ही राजा पांडु को भी ऋषि किंदम का श्राप था. दोनों के श्राप अपने अपने तरीके से काम कर रहे थे और महाभारत की कथा लिख रहे थे. बता दें कि धृतराष्ट्र से पहले पांडु ही हस्तिनापुर के राजा थे और कुरु साम्राज्य पर राज करते थे. दरअसल धृतराष्ट्र बड़े भाई थे लेकिन नेत्रहीन होने के कारण, भीष्म की सलाह पर पांडु का राजा बनाया गया. पांडु अपनी काबिलियत, ज्ञान और साहस के दम पर ना केवल अच्छे राजा बने बल्कि कुरु राज्य का विस्तार भी किया था. पांडु को दो पत्नियां से पांच संतान थीं. कुंती से युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन और माद्री से नकुल, सहदेव हुए.

भूली-बिसरी पिछले जन्म की कहानी
महाभारत में पांडु की दुखद मृत्यु की वजह सिर्फ किस्मत नहीं, असल में नकुल और सहदेव की मां के पिछले जन्म का श्राप थी. महाभारत के ज्यादातर संस्करणों में माद्री को एक कोमल, समर्पित रानी के रूप में याद किया जाता है, जिनकी सुंदरता और शांत स्वभाव की सब तारीफ करते हैं. लेकिन जो कुछ भी शांत और बेदाग दिखता था, वह किस्मत, परिणाम और एक छुपे हुए श्राप से जुड़ा था, जिसने महाभारत की सबसे अहम घटना को आकार दिया. धरती पर जन्म लेने से पहले नकुल सहदेव की मां माद्री एक अप्सरा थीं और उनका नाम था मातृका. स्वर्ग में रहने वाली, बेहद सुंदर, लेकिन चंचल और चपल मातृका. एक दिन जिज्ञासा या इच्छा के चलते मातृका ने एक ऋषि के गहरे ध्यान को भंग कर दिया. ऋषि ने गुस्से में आकर उन्हें श्राप दे दिया, जो उनके अगले जन्म तक पीछा करता रहा.

वह श्राप जिसने किस्मत बदल दी
ऋषि का श्राप सीधा लेकिन विनाशकारी था “तेरी सुंदरता ही तेरा सबसे बड़ा दुख बनेगी.” उन्होंने चेतावनी दी कि अगले जन्म में यही आकर्षण उनके लिए त्रासदी लाएगा और इसकी कीमत पूरा साम्राज्य उठाएगा. यह सिर्फ सजा नहीं थी, बल्कि किस्मत थी, उनके पिछले कर्मों का परिणाम. जब वह माद्री के रूप में जन्मीं तो श्राप चुपचाप उनके साथ आ गया. उनकी सुंदरता वैसी ही रही, मनमोहक और आकर्षक. लेकिन उनके पिछले जन्म का श्राप माद्री के वर्तमान से जुड़ गया और पति की किस्मत को भी तय करता रहा.

वह पल जब श्राप पूरा हुआ
पांडु पहले से ही एक भयंकर श्राप के साए में जी रहे थे, जिसमें उन्हें शारीरिक इच्छा से दूर रहने को कहा गया था. ऋषि किंदम ने राजा पांडु को श्राप था कि अगर वे काम भाव से किसी स्त्री का स्पर्श करेंगे तो उनकी मृत्यु हो जाएगी. वर्षों तक वे कुंती और माद्री के साथ वन में ब्रह्मचर्य का पालन करते रहे. लेकिन वसंत ऋतु के समय जब उन्होंने माद्री को वन के सरोवर में स्नान करते देखा तो वे अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण खो बैठे. माद्री ने उन्हें श्राप की याद दिलाकर रोकने का बहुत प्रयास किया, लेकिन काम के वशीभूत पांडु ने जैसे ही उन्हें स्पर्श किया, उनके प्राण पखेरू उड़ गए. इसी घटना के बाद माद्री ने आत्मदाह (सती) कर लिया और कुंती पांचों पांडवों को लेकर हस्तिनापुर लौटीं, जिससे कुरुवंश के संघर्ष की नई नींव पड़ी. पहली नजर में यह एक दुखद हादसा लगता है, जो अचानक और निर्दयी था. लेकिन जब हम माद्री के अतीत और छुपे हुए कर्म चक्र को देखते हैं तो साफ हो जाता है कि किस्मत वैसे ही घट रही थी जैसी तय थी.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks