May 8, 2026
2026-05-08T165032.414-2026-05-8334bcc253d234d19f9211f3c917a7ae-1200x630.jpg
Spread the love


होमताजा खबरधर्म

हर किसी के लिए नहीं है काला धागा, इन तिथियों में जन्मे लोग ना पहनें काला धागा

Last Updated:

Black Thread In Numerology: ज्यादातर लोगों के हाथ या पैर पर आपने काला धागा धारण करते हुए देखा होगा. नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और कल्याण के लिए लोग काला धागा पहनते हैं. अंक ज्योतिष में बताया गया है कि हर किसी को काला धागा पहनने से बचना चाहिए. यह धागा हर किसी के लिए शुभ नहीं माना जाता है. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं काल धागा किसे पहनना चाहिए…

हर किसी के लिए नहीं है काला धागा, इन तिथियों में जन्मे लोग ना पहनें काला धागाZoom

Black Thread In Numerology: कई लोग बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोषों से बचाव के लिए हाथ, पैर या गले में काला धागा पहनते हैं. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में काले धागे को केवल एक साधारण धागा नहीं, बल्कि सुरक्षा और ऊर्जा संतुलन का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि यह व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों से बचाने के साथ आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता भी प्रदान करता है. यही वजह है कि आज भी छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक काला धागा पहनते दिखाई देते हैं. लेकिन जानकारी का अभाव होने की वजह से कई लोग काला धागा पहन लेते हैं, जो कि सही नहीं है. अंक ज्योतिष में बताया गया है कि कुछ मूलांक वालों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं कि किन लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए…

किसे होता है सबसे ज्यादा फायदा?

  • किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है और इस अंक के स्वामी छाया ग्रह राहु हैं. राहु की वजह से इस मूलांक के जातकों को अचानक आने वाली रुकावट और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इन मूलांक के लोगों को काला धागा जरूर पहनना चाहिए. राहु, जिसे अंक ज्योतिष में अनिश्चितता और बाहरी विघ्नों का कारण माना जाता है. इस मूलांक के लोगों के लिए काला धागा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव के लिए एक ऊर्जा कवच का काम करता है.
  • किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. मूलांक 7 वाले लोग भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से संवेदनशील होते हैं और अपने आसपास की ऊर्जा को जल्दी महसूस कर लेते हैं. ऐसे में काला धागा उन्हें ऊर्जा के नुकसान से बचाने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मददगार माना जाता है.
  • किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं. शनि ग्रह की वजह से इनको अक्सर कर्म संबंधी चुनौतियों, देरी और कठिन समय से जोड़ा जाता है. अंक ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसे लोग जलन या नकारात्मक ध्यान आकर्षित कर सकते हैं. काला धागा उनके लिए स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है.

शनि से है काले धागे का संबंध
ज्योतिष के अनुसार काला रंग मुख्य रूप से शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है. शनि को न्याय और कर्मफल का देवता कहा जाता है. ऐसे में विधि-विधान से काला धागा धारण करने से शनि की अशुभता कम हो सकती है और जीवन में आ रही बाधाओं से राहत मिलने की मान्यता है. इसके अलावा राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए भी कई ज्योतिषी काला धागा पहनने की सलाह देते हैं.

कैसे पहनें काला धागा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला धागा पहनने का सबसे शुभ दिन शनिवार माना जाता है, क्योंकि यह दिन शनि देव को समर्पित होता है. इसके अलावा मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में काला धागा अभिमंत्रित करवाकर पहनना भी शुभ माना जाता है. पुरुष इसे दाएं हाथ या पैर में पहन सकते हैं, जबकि महिलाओं के लिए बाएं हाथ या पैर में धारण करना शुभ बताया गया है. कई लोग इसे गले में भी पहनते हैं. मान्यता है कि धागा पहनने से पहले उसे भगवान के चरणों में स्पर्श कराना या मंत्र जाप करना लाभकारी होता है.

इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा

  • किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं. वहीं काले धागे का संबंध शनि से है और दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं है. इसलिए मूलांक 1 वालों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए.
  • किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस अंक के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्रमा और शनि के संबंध अच्छे नहीं माने जाते इसलिए मूलांक 2 वालों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए.
  • किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस अंक के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. गुरु ग्रह से शासित होने की वजह से काला धागा आपके लिए अच्छा नहीं माना जाता. मूलांक 3 वालों के लिए काला धागा पहनने से अच्छा पीला धागा होता है.
  • किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. मंगल और शनि ग्रह के बीच संबंध अच्छे नहीं माने जाते इसलिए मूलांक 9 के जातक भूलकर भी काला धागा ना पहनें.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks