Last Updated:
4 मई को मेट गाला का आयोजन हुआ था. फैशन जगत के सबसे बड़े इवेंट के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल का रेड कारपेट तैयार है. यह प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल इस साल 12 से 23 मई तक आयोजित होगा. फिल्मों की दुनिया के सबसे नामी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कान्स शहर में होता है.

नई दिल्ली. हर साल मई में, सबकी निगाहें सिर्फ फ्रेंच रिवेरा पर टिकी रहती हैं. कल 12 मई से 23 मई तक इस प्रतिष्ठित रेड कारपेट पर सिनेमा की दुनिया के नामी फिल्मकार, कलाकार, राइटर, डायरेक्टर सब एक साथ आते हैं. 2026 में कान्स में भारत की मौजूदगी को लेकर पहले से कहीं ज्यादा उत्साह है.

इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत के रिप्रेसेंटेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह है. इस बार कई नए सितारे डेब्यू करने को तैयार है. बॉलीवुड सितारे, रीजनल सिनेमा के प्रतिनिधि, फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर इस साल फेस्टिवल में शामिल होने की उम्मीद है, जिससे भारतीय फिल्मों को इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रतिनिधित्व मिलेगा.

12 मई से 79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है. यह फेस्टिवल खास तौर पर चर्चित फिल्मों के प्रीमियर, प्रतिष्ठित पाम डि’ओर अवॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े फिल्म मार्केट्स में से एक मार्चे डू फिल्म की मेजबानी और ग्लोबल फैशन और सेलिब्रिटी कल्चर के लिए जाना जाता है. फिल्मकारों के लिए कान्स में उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन, क्रिटिक्स के बीच पहचान बनाने का रास्ता साफ कर सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस बार भारत की रेड कार्पेट पर मौजूदगी देश के कुछ सबसे बड़े सितारों के नेतृत्व में होगी. इस साल जिन सितारों के शामिल होने की संभावना है, उनमें कान्स की अनुभवी ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, तारा सुतारिया, मौनी रॉय और पूजा बत्रा शामिल हैं.

ऐश्वर्या राय कई साल से कान्स के रेड कारपेट पर शिरकत कर रही हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय 2002 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने अपनी फिल्म ‘देवदास’ के लिए 2002 में पहली बार कान्स रेड कार्पेट पर कदम रखा था. हर साल लाखों फैंस ऐश्वर्या के लुक को देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं.

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर के भी फेस्टिवल में शामिल होने की उम्मीद है. इस साल फिल्ममेकर ने मेट गाला के रेड कारपेट पर डेब्यू किया था. करण के आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. ये राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित था.

कान्स 2026 की सबसे खास बात यह है कि इस बार भारत के रीजनल सिनेमा की मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी. कल्याणी प्रियदर्शन पहली बार कान्स में डेब्यू करेंगी. कल्याणी प्रियदर्शन, दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं. एक्ट्रेस की फिल्म लोका ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. लोका ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
