May 18, 2026
mahvash-2026-05-18c216ab53d950b037001d25fac3ea6a-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

पिछले साल की शुरुआत में समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट पर जमकर विवाद हुआ था. समय के शो पर रणवीर अल्लाहबादिया ने आपत्तिजनक कमेंट किए थे जिसको लेकर मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें अपना पूरा शो डिलीट करना पड़ा था. इस साल समय रैना ने अपना कमबैक किया और साथ ही इंडिया गॉट लेटेंट के सीजन 2 का ऐलान भी किया.

नई दिल्ली. समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. कॉमेडियन के शो को लेकर इस बार पहले सीजन से भी ज्यादा उत्सुकता है. समय रैना ने समय रैना स्टिल अलाइव पर आईजीएल के दूसरे सीजन का ऐलान किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

अब खबरें हैं कि एक्टर और आरजे महवश भी समय रैना के विवादित शो के दूसरे सीजन का हिस्सा होने वाली हैं. महवश ने हालिया इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म किया है. महवश ने समय और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी खुलकर बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

महवश कहती हैं कि वो जानती हैं कि उनके दोस्तों से गलती हो गई थी लेकिन वो भी इंसान हैं और इंसानों से गलती हो जाती है. महवश ने कंफर्म किया कि वो समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन का हिस्सा बनेंगी.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो कहती हैं कि वो किसी शो की शूटिंग कर रही थीं, जब समय से उनकी मुलाकात हुई थी. कॉमेडियन ने उनसे पूछा था कि क्या वो उनके शो का हिस्सा बनेंगी. इसपर महवश कहती हैं कि उन्होंने तुरंत आईजीएल 2 का पार्ट बनने के लिए हां कर दी थी.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

समय रैना के साथ दोस्ती के बारे में वो कहती हैं कि वो विवाद के दौरान समय रैना को पहले से नहीं जानती थीं और न ही कभी उनकी मुलाकात हुई थी. वो इस पूरे विवाद को बाहर से तीसरे इंसान के तौर पर देख रही थीं, लेकिन रणवीर अल्लाहबादिया के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी. वो रणवीर से लगातार बात कर रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

वो कहती हैं कि वो रणवीर के साथ कनेक्शन में थीं. अपने दोस्तों के बारे में बात करते हुए महवश कहती हैं कि एक वक्त पर वो कंटेंट क्रिएटर्स को पर्सनल तौर पर नहीं जानती थीं, लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म के दौरान लोगों ने उनकी बहुत मदद की थी. महवश के प्रोडक्शन में बनी फिल्म सेक्शन 108 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम रोल अदा किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

महवश कहती हैं कि उस वक्त वो कंटेंट क्रिएटर्स को नहीं जानती थीं. उन्हें लगता था कि ये बड़े लोग हैं. वो किसी पर्सनल लेवल पर नहीं जानती थीं लेकिन जब उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लोगों को कॉल किया तो वो सभी लोग प्रमोशन के लिए आए.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती थी. मेरे लिए रणवीर, आशीष और बाकी सभी बड़े लोग थे. इसलिए मैंने उन्हें ट्रेलर लॉन्च के लिए बुलाया और वे सभी आ गए. मेरे लिए यही असली दोस्ती है.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

महवश ने कहा, ‘चाहे वे कितने भी गलत क्यों न हों, मैं फिर भी उनका सपोर्ट करूंगी. मैं मानती हूं कि वे गलत थे, लेकिन इंसान से गलतियां हो जाती हैं. इसलिए अब उन्हें और ट्रोल न करें. क्योंकि मैं उन्हें इंसान के तौर पर जानती हूं और वे बहुत अच्छे लोग हैं. वे कभी अपनी हद पार नहीं करते और दूसरों का अपमान नहीं करते’.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम rj.mahvash)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks