May 22, 2026
Untitled-design-21-2026-05-d31cc9e734928fd7647bf83be06a499f-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘अनुपमा’ में इन दिनों कहानी काफी दिलचस्प मोड़ ले रही है और हर एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिल रहा है.आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपने कैफे को आगे बढ़ाने के लिए नए आइडियाज अपनाती नजर आएगी, जबकि प्रेम और राही की एंट्री से माहौल और भी टकराव भरा हो जाएगा.इसके साथ ही एक बड़े कुकिंग कॉम्पिटिशन की तैयारी शुरू होने वाली है,जिससे अनुपमा नए चैलेंज में फसेगी. इस दौरान उसका प्रेम और राही से टकराव हो सकता है.

Anupama Spoiler: नए चैलेंज में फंसी अनुपमा, प्रेम और राही से होगा महा मुकाबलाZoom

अनुपमा स्पॉइलर (फोटो साभार-instagram @rahi_anupamaa)

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा एक बार फिर अपने दम पर सबको पीछे छोड़ने की तैयारी में है.” टीवी शो ‘अनुपमा’ के नए ट्रैक में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस बार कहानी अनुपमा के कैफे और उसके नए बिजनेस आइडियाज के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी.

वहीं आने वाले एपिसोड में प्रेम और राही के साथ उसकी टक्कर कहानी को और दिलचस्प बना देगी. जिसके लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

कैफे को हिट बनाने में जुटी अनुपमा

शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपने कैफे को कामयाब बनाने के लिए पूरी मेहनत करती दिखाई देगी. ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए वह हर दिन कैफे में नई थीम रखने का फैसला करेगी. कभी कैफे को राजस्थानी अंदाज में सजाया जाएगा तो कभी ग्राहकों को पंजाबी खाने का स्वाद चखाया जाएगा. अनुपमा का यह नया तरीका लोगों को खूब पसंद आएगा और उसके कैफे में भीड़ लगनी शुरू हो जाएगी. जबकि प्रेम के कैफे की हालत पतली रहेगी और वहां मुश्किल से एक या दो लोग ही नजर आएंगे.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks