कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल को रॉयल बॉक्स में एकसाथ बैठकर विम्बलडन का मुकाबला देखते हुए देखा गया था. अब अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी विम्बलडन चैंपियनशिप का मैच देखने पहुंचे और उनके साथ दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को भी देखा गया.
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह, विम्बलडन के फाइनल में अलेक्जांडर ज्वेरेव और जानिक सिनर का मैच देखने पहुंचे. सिनर विम्बलडन के गत चैंपियन हैं और लगातार दूसरा फाइनल खेल रहे हैं, जबकि ज्वेरेव पहली बार विम्बलडन के फाइनल तक पहुंचे हैं.
युवराज सिंह, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, तीनों सूट-बूट में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे. वैभव सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे यहां विम्बलडन का फाइनल मैच देखने आए हैं और देखना चाहते हैं कि यहां आकर कैसा महसूस होता है.
🚨 VAIBHAV SOORYAVANSHI AT WIMBLEDON🎾
The young Indian sensation stepped into the iconic world of Wimbledon, experiencing one of the most prestigious sporting events on the planet.
From cricket grounds to Centre Court, Vaibhav continues to make headlines beyond the boundary…
— Infinite Infos (@infiniteInfos) July 12, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने यह भी कहा कि टेनिस में नोवाक जोकोविच उनके आइडल हैं. वो पिछले 3-4 साल से नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल को फॉलो कर रहे हैं. वहीं मौजूदा जनरेशन में उन्होंने जानिक सिनर को बेस्ट टेनिस प्लेयर बताया, जो अपना लगातार दूसरा फाइनल खेल रहे हैं.
क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 की हार झेलकर आ रही है. वैभव सूर्यवंशी को 3 मौके मिले, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और सिर्फ 42 रन बना पाए. वहीं अभिषेक ने सीरीज की शुरुआत बढ़िया अंदाज में की थी, लेकिन बाद में उनका बल्ला भी खामोश रहा.
अब वैभव सूर्यवंशी समेत अन्य भारतीय खिलाड़ी जिम्बाब्वे टूर पर जाएंगे. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई-26 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.
यह भी पढ़ें:
ICC की सालाना मीटिंग से आए 4 बड़े अपडेट, क्या वनडे मैच अब होंगे 40 ओवर के? क्या-क्या फैसले लिए गए
