“एक दिन आप बहुत पीछे जाएंगे” क्यों अर्जुन कपूर और इन सेलेब्स के पीछे पड़े लोग
ट्रोलिंग क्या है और ये सेलेब्स क्यों निशाना बनते हैं?
ट्रोलिंग मतलब सोशल मीडिया पर किसी को मजाक उड़ाना, मीम्स बनाना या नकारात्मक कमेंट्स करना. ये अक्सर हानिरहित लगता है, लेकिन सेलेब्स पर इसका असर गहरा होता है. भारत में सेलेब्स ट्रोलिंग का शिकार इसलिए बनते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर प्राइवेसी खत्म हो गई है. लोग बिना सोचे-समझे कमेंट करते हैं, और ये जल्दी वायरल हो जाता है.
अर्जुन कपूर: मीम्स का फेवरेट टारगेट
अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जिन्हें हर छोटी बात पर ट्रोल किया जाता है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग स्किल्स पर सवाल उठते रहते हैं. 2017 की ‘हाफ गर्लफ्रेंड‘ प्रमोशन की पुरानी वीडियो वायरल हुई, जहां वे रिपोर्टर को घूरते नजर आए.
ये ‘डस डों‘ सॉन्ग के साथ मीम बन गई. वहीं अब अर्जुन चाहें कहीं भी जाएं, कुछ भी पोस्ट करें लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं. उनकी किसी भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन को खोलकर देखा जाए तो पॉजिटिस से कहीं ज्यादा लोग उन्हें निगेटिव कमेंट करते हैं.

पॉपुलर कमेंट्स–
ट्रोलर्स के कुछ फेमस कमेंट भी बन चुके हैं, जिसे वे अर्जुन कपूर के हर पोस्ट या पैपराजी के वीडियोज पर लिख देते हैं. हाल में अर्जुन ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें एक यूजर ने लिखा- सर आपके अनसक्सेसफुल होने का क्या राज है? वहीं दूसरे ने लिखा-सर एक दिन आप बहुत पीछे जाओगे. इसी तरह ट्रोलर्स उन्हें हर बात पर निगेटिव कमेंट करते हैं.मानों ये एक ट्रेंड सा बन गया है. कई बार ट्रोलर्स से परेशान होकर अर्जुन को अपना कमेंट सेक्शन तक बंद करना पड़ा है.
क्यों ट्रोल होते हैं? नेपोटिज्म (स्टार किड होने की वजह से), फ्लॉप फिल्में, और मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप.लोग उन्हें ‘बॉडी शेमिंग‘ भी करते हैं. लेकिन ‘सिंघम अगेन‘ में विलेन रोल से तारीफ मिली, तो अर्जुन ने ट्रोलर्स को धन्यवाद कहा – “तुम्हारी वजह से मैं बेहतर बना.”
द ग्रेट खली: साइज और स्पीकिंग पर मजाक
द ग्रेट खली WWE के पहले भारतीय चैंपियन हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ता रहता है. ट्रोलर्स उनकी बोलने की स्टाइल और बॉडी साइज पर बॉडी शेमिंग होती है. इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट करने पर लोग अजीब रिक्वेस्ट्स करते हैं, जैसे “अंडरटेकर को उठाकर अपर्टेकर बना दो! खली को भी कई बार ट्रोलर्स की वजह से कमेंट्स सेक्शन बंद करना पड़ चुका है.

क्यों ट्रोल होते हैं?
उनकी हाइट (7 फुट 1 इंच) और ऐक्रोमेगली डिजीज को मजाक बनाया जाता है. लोग मीम्स में लिखते हैं कि वे ‘सुपरहीरो‘ जैसे दिखते हैं, लेकिन ये बॉडी शेमिंग है. खली ने वीडियो में ट्रोलर्स को जवाब दिया – “ये शेमफुल है.” X पोस्ट्स में भी लोग कहते हैं कि ये इंटरनेट कल्चर का हिस्सा है.
कई स्टार्स ट्रोलिंग झेलते हैं. यहां कुछ उदाहरण:
ट्रोलिंग का क्रेज क्यों? असल कारण
ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ट्रोलिंग का क्रेज सोशल मीडिया की वजह से है. भारत में कल्चरल डिफरेंस (जैसे रेस/जेंडर बेस्ड हैरासमेंट) इसे बढ़ावा देते हैं. लोग एनोनिमस रहकर ‘टॉक्सिक डिसइनहिबिशन‘ महसूस करते हैं – मतलब बिना डर के कुछ भी बोलना.
आज अधिकतर लोग लोगों को ट्रोल करके खुद को कूल समझते हैं. अब तो लोग रोस्टिंगे वीडियोज बनाकर भी काफी फेमस हो रहे हैं. वहीं कुछ लोग स्टैंडअप कॉमेडी में भी सेलेब्स और बड़े नामों को ट्रोल करके फेमस हो रहे हैं. यही कारण है कि अब लोग सेलेब्स के कमेंट्स में भी निगेटिव बातें लिखने लगे क्योंकि उनके कॉमेंट्स भी वारयरल होते हैं,जिससे यूजर्स खुद को कूल समझते हैं.
