February 24, 2026
Movie-65-2025-11-026652549de687edf0527d825db35c19-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

Koi Mil Gaya: साल 1987 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. बच्चों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी. इस फिल्म ने अनिल कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दिलाई थी. इसके 16 साल बाद, साल 2003 में ‘कोई मिल गया’ आई, जिसने ऋतिक रोशन को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. तो चलिए, आपको बताते हैं इन दोनों फिल्मों में क्या-क्या कॉमन था?

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

नई दिल्ली. 29 मई 1987 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ एक सुपरहीरो फिल्म थी, जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और इसका निर्माण बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर ने नरसिम्हा एंटरप्राइजेज के बैनर तले संयुक्त रूप से किया था.

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

इसकी कहानी और पटकथा सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी, जो उनके अलग होने से पहले उनका आखिरी सहयोग था. इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी अहम भूमिकाओं में थे. विकिपीडिया के अनुसार, यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि यह साल 1987 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी.

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

इस फिल्म के 16 साल बाद, एक और फिल्म 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसका नाम था ‘कोई मिल गया’. ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह यह भी एक सुपरहीरो वाली फिल्म थी, जिसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में थे.

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

‘कोई मिल गया’ भी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और सुपरहिट साबित हुई थी. ‘मिस्टर इंडिया’ की तरह ही इस फिल्म के सारे गाने भी लोगों के बीच सुपरहिट हुए थे और ऋतिक रोशन के रूप में बॉलीवुड को एक नया सुपरस्टार भी मिला था.

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर की तरह ही, इस फिल्म ने ऋतिक के करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था. बता दें, ‘कोई मिल गया’ को बनाने में मेकर्स के लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 82.33 करोड़ की कमाई की थी.

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

जिस तरह ‘मिस्टर इंडिया’ 1987 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, ठीक उसी तरह ‘कोई मिल गया’ भी 2003 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. बता दें, राकेश रोशन द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा और रेखा ने अभिनय किया था.

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

इस फिल्म की कहानी रोहित मेहरा नाम के एक शख्स पर बेस्ड थी, जो एक विकासात्मक रूप से विकलांग व्यक्ति है, जो अपने दिवंगत पिता संजय के सुपरकंप्यूटर की मदद से एलियन से संपर्क करता है, जिसका नाम बाद में जादू रखा जाता है.

Hrithik Roshan, Koi Mil Gaya, Bollywood superhero films, Anil Kapoor, Mr India, रितिक रोशन, कोई मिल गया, बॉलीवुड सुपरहीरो फिल्में, अनिल कपूर, मिस्टर इंडिया

अब तक इस फिल्म को 3 भागों में बनाया जा चुका है और तीनों ही भाग दर्शकों को पसंद आई है. अब इसका चौथा भाग ‘कृष 4’ के नाम से आने वाला है, जिसे लेकर ऋतिक इन दिनों काफी व्यस्त भी चल रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Mr. India के 16 साल बाद आई 1 ऐसी फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी थी सनसनी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks