April 9, 2026
neha-bhasin-3-2025-11-0ecf6b1579636c141bd2f3c07a104c42-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

बॉलीवुड की टॉप गायिका ने छोटी आयु में ही अपनी गायिकी से चमक बिखेर दी थी. उन्होंने सिंगिंग शो जीतने के बाद पहला फीमेल बैंड ‘विवा’ शुरू किया था. उन्होंने ‘जग घूमेया’ और ‘कुछ खास’ जैसे हिट्स गाने दिए. सिंगर ने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए और दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते.

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

नई दिल्ली: भारतीय संगीत जगत में कई ऐसी आवाजें हैं, जिन्होंने समय के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन कुछ आवाजें शुरुआत से ही इतनी खास होती हैं कि उनका सफर अपने आप में एक प्रेरणा बन जाता है. नेहा भसीन ऐसी ही कलाकारों में से एक हैं.(फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

बचपन से ही गाने के प्रति नेहा भसीन के जुनून को देखकर लोग कहते थे कि वह एक दिन देश की सबसे खास गायिकाओं में गिनी जाएंगी. आज भले ही लाखों लोग उन्हें ‘जग घूमेया’ और ‘कुछ खास’ जैसे सुपरहिट गानों की वजह से पहचानते हों, लेकिन उनके करियर की नींव उस समय पड़ी थी जब उन्होंने भारत के पहले ऑल-गर्ल्स बैंड विवा में जगह बनाई थी. करियर के इस मोड़ ने उनकी पहचान को नई उड़ान दी. (फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

नेहा भसीन का जन्म 18 नवंबर 1982 को दिल्ली में हुआ था. महज नौ साल की उम्र में उन्होंने मारिया कैरी का गाना ‘हीरो’ गाया और एक कॉन्टैस्ट में जीत हासिल की. इसी स्टेज ने उनके मन में संगीत के प्रति लगाव को बढ़ा दिया. पढ़ाई के दौरान भी नेहा हमेशा प्रोग्राम में हिस्सा लेती और अपनी आवाज से सबका ध्यान खींच लेती थीं. बाद में उन्होंने शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ली, जिसने उनकी आवाज को और भी प्रभावशाली बनाया. (फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

Add News18 as
Preferred Source on Google

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

नेहा भसीन ने कॉलेज के दिनों में चैनल वी के शो ‘कोक वी पॉपस्टार्स’ के लिए ऑडिशन दिया, जो उस समय के सबसे बड़े म्यूजिक टैलेंट सर्च शोज में से एक था. यहां तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन नेहा न सिर्फ चुनी गईं बल्कि 18 साल की उम्र में यह शो जीत भी लिया. शो जीतने के बाद नेहा और बाकी चार लड़कियों ने मिलकर भारत का पहला ऑल-गर्ल्स पॉप बैंड ‘विवा’ बनाया. (फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

‘विवा’ बैंड उस समय युवाओं में एक क्रेज बन चुका था. टीवी, रेडियो और म्यूजिक चैनल्स पर हर तरफ विवा की चर्चा होने लगी. यह वह समय था जब भारत में पॉप कल्चर अपने सबसे चमकदार दौर से गुजर रहा था और विवा की सफलता ने इसे और भी आगे बढ़ाया.(फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

बैंड कुछ सालों बाद टूट गया, लेकिन इस दौरान नेहा ने जितनी लोकप्रियता हासिल की, वह उनके आगे के करियर के लिए एक मजबूत नींव साबित हुई. बैंड टूटने के बाद नेहा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. (फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

2007 में फिल्म ‘फैशन’ के गाने ‘कुछ खास है’ से नेहा को वह पहचान मिली, जिसने बॉलीवुड में उनका नाम स्थापित कर दिया. इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला. उन्होंने इसके बाद ‘धुनकी’, ‘जग घूमेया’, ‘स्वैग से स्वागत’, ‘हीरिए’ और कई अन्य गानों से अपनी जगह मजबूत की. उनकी खासियत यह है कि वे सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं में गाती हैं और हर भाषा में उनकी आवाज उतनी ही मधुर लगती है. (फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

neha bhasin, neha bhasin songs, neha bhasin birthday, neha bhasin family, neha bhasin life story, neha bhasin hit songs, neha bhasin movies, neha bhasin as actress

नेहा ने साउथ इंडस्ट्री में भी कई सुपरहिट गाने दिए, जिनमें तमिल गाना ‘पेसुगिरेन पेसुगिरेन’ और तेलुगु गाना ‘अतु नुव्वे’ शामिल हैं. इन गानों ने उन्हें साउथ की फिल्मों में पसंदीदा गायिकाओं में शामिल कर दिया. उनके करियर में कई अवॉर्ड जुड़े, जिनमें दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@nehabhasin4u)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘कुछ खास है’ ये टॉप सिंगर, देसी गानों में लगाया पॉप का तड़का, दिए कई HIT

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks