April 11, 2026
shilpa-shetty-1-2025-11-b9a71258d90f5a0d67c38cbdb412ebbd-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

साल 2000 में सिनेमाघरों एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसने आशिकों का दिल जीत लिया था.फिल्म में ऐसा लव ट्रायंगल देखने को मिला कि लोगों ने जहां खूब वाहवाही की तो दूसरी तरफ बेटियों के लिए भी फिल्म ने मिसाल कायम की थी. फिल्म के गाने तो लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं.

ख़बरें फटाफट

हिट फिल्म को बनने में लगे 4 साल, लव ट्रांयगल ने हिला दिया ऑडियंस का दिमागहर रोल में हो जाती है फिट

नई दिल्ली. साल 2000 में रिलीज हुई धर्मेश दर्शन की सफल रोमांटिक ड्रामा ‘धड़कन’ सिनेमाघरों में दस्तक देते ही लोगों का दिल जीत ले गई थी. फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म ने जहां आशिकों के लिए एक मिसाल कायम की, वहीं बेटी का एक खूबसूरत रुप भी देखने को मिला था.

अक्षय कुमार की इस फिल्म में 59 मिनट के गानों ने फिल्म की तकदीर ही बदलकर रख दी थी. फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया था, जबकि फिल्म में भी सुनील शेट्टी उनके लवर ब्वॉय के रोल में नजर आए थे.

साइड रोल में छा गई थीं महिमा चौधरी

शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की धड़कन 11 अगस्त 2000 को रिलीज हुई थी.इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को धर्मेश दर्शन लेकर आए थे. फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी के अलावा महिमा चौधरी भी अहम भूमिका में नजर आई थीं. साइड रोल में होते हुए भी उनके काम को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में उनका किरदार आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

dhadkan
फिल्म ने मचाया था तहलका

  गानों ने मचाया धमाल

‘धड़कन’ 161 मिनट की फिल्म थी, जिसमें 59:14 मिनट के तो सिर्फ गाने ही फिल्माए गए थे. दिल ने ये कहा है दिल से, तुम दिल की धड़कन में, दूल्हे का सेहरा, दिल ने ये कहा है दिल से 2, तुम दिल की धड़कन में (सैड वर्जन), ना ना करते प्यार ये गाने उस वक्त हर किसी की जुबां पर हुआ करते थे. विदाई का गाना दूल्हे का सेहरा,तो आज भी लोगों की शादी में कैसेट में सुनने को मिल ही जाती है. इस गाने को गाते हुए खुद मोहम्मद रफी भी रो पड़े थे. फिल्म को हिट कराने में इसके गानों का बड़ा हाथ था.

बता दें कि फिल्म में सुनील शेट्टी ने आशिकों के लिए एक मिसाल कायम कर दी थी. फिल्म में वह एक गरीब इंसान से सिर्फ अपना प्यार पाने के लिए करोड़ों का बिजनेसमैन बन जाता है, जबकि असल जिंदगी में कई आशिक अपनी जिंदगी ही बर्बाद कर देते हैं. ऐसे में सुनील शेट्टी के रोल ने ये दिखाया था कि प्यार को आपको बर्बाद नहीं, आबाद कर देता है. उस दौर में 9 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 26.47 करोड़ की शानदार कमाई की थी.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

हिट फिल्म को बनने में लगे 4 साल, लव ट्रांयगल ने हिला दिया ऑडियंस का दिमाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks