Last Updated:
रणवीर सिंह की एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. लोग इस मूवी को खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ को लेकर ऑडियंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. रोमांचक कहानी से लेकर लीड स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. कई लोगों का कहना है कि ‘धुरंधर’ एक मस्ट वॉच फिल्म है
सिनेमाघरों में धमाल मचा रही रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म.नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. आदित्य धर ने फिल्म का डायरेक्शन किया है. रिलीज के साथ ही यह मूवी सिनेमाघरों में छा गई है. धुरंधर फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे मास एंटरटेनर फिल्म बताया है. खास बात है कि फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि एक्टर ने अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी है.
जिन दर्शकों ने पहले दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देखी है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है. एक एक्स यूजर ने फिल्म की कहानी की तारीफ की और इसे रोमांचक भी बताया. उसने लिखा, ‘धुरंधर एक रोमांचक कहानी वाली दिलचस्प एक्शन-ड्रामा फिल्म है. विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर बहुत अच्छे हैं. म्यूजिक भी कमाल का है.’
1. Dhurandhar is an engaging action-drama with a gripping storyline.
2. The lead performances add strong emotional weight to the film.
3. Visuals and background score very good.
4. Engaging music
