Last Updated:
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लवस्टोरी के बारे में तो आप जानते होंगे. लेकिन ये जानते हैं कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज करने के बाद सबसे पहले पिता को न्यूयॉर्क से फोन लगाया था. जिसके बाद बिग बी ने होने वाली बहू से सवाल किया था.

अमिताभ बच्चन ने साल 2007 में जब अपने बेटे अभिषेक बच्चन की शादी की. तब ये वेडिंग नेशनल टॉपिक बन चुकी थी. हर किसी की नजर इस ग्रैंड वेडिंग पर थी. अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग अपना घर बसाया. दोनों की लवस्टोरी फिल्म शूटिंग के दौरान शुरू हुई और फिर ऐश बच्चन फैमिली की बहूरानी बन गईं. लेकिन क्या आप जानते हैं जब अभिषेक ऐश्वर्या का रिश्ता तय हुआ तो अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस से क्या इकलौता सवाल किया था? चलिए बताते हैं.

अमिताभ बच्चन ने खुद इंटरव्यू में इस बारे में बातचीत की थी. उन्होंने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पहली बार जब अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था तो बेटे ने सीधे न्यूयॉर्क से पिता को कॉल किया. अपने फैसले के बारे में बताया. तब होने वाली बहू ऐश्वर्या से अमिताभ बच्चन ने एक सवाल किया था.

बिग बी ने कहा था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय गुरु फिल्म के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क में थे. वहीं एक्टर ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया था. अभिषेक ने उस दिन सीधे सात समंदर पार से ही पिता को कॉल किया और प्रपोज करने के बारे में बताया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अमिताभ बच्चन ने कहा था, ‘अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे को पसंद करने लगे थे. दोनों गुरु के प्रीमियर के लिए न्यूयॉर्क में थे. अभिषेक ने मुझे कॉल किया और प्रपोज करने के बारे में बताया. मैंने तब कहा कि तुम घर आ जाओ. मैंने ऐश्वर्या से भी पूछा कि क्या तुम खुश हो? तो उन्होंने हामी भरी. तब मैंने कहा कि तुम दोनों खुश हो तो सब ठीक है. ये तुम्हारा घर है. हमको दूसरों से क्या लेना देना है.’

अमिताभ बच्चन वो ससुर हैं जिन्होंने हमेशा अपनी बहूरानी का सपोर्ट किया है. मुंबई के एक टैब्लॉइड ने साल 2010 में अफवाह छापी थी कि ऐश्वर्या बच्चन बेबी कंसीव नहीं कर सकती हैं. पेट की बीमारी के चलते वह बच्चे नहीं कर सकतीं.

इस बात पर बिग बी का गुस्सा फूटा था. उन्होंने अपने व्लॉग में इस रिपोर्ट को झूठा और बदतमीजी से भरा बताया था. साथ ही एक्ट्रेस की प्राइवेसी पर भी हमला बताया था.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पहली मुलाकात ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ (2000) के सेट पर हुई थी. दोनों ने इसके बाद ‘कुछ ना कहो’ (2003) में काम किया. मगर दोनों के बीच प्यार हुआ 2005-2006 में ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान. जब दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.

फिर क्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को ग्रैंड वेडिंग की. साल 2011 में दोनों के घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ. एक वक्त था जब ऐश्वर्या का नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से जुड़ा. तो वहीं अभिषेक का करिश्मा कपूर से.
