February 23, 2026
Kanika-Kapoor-2025-12-3688813f75000022f2b5d8d4ca9ea2f8-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

मेघालय के मी-गोंग फेस्टिवल के दौरान स्टेज पर सिंगर कनिका कपूर के साथ छेड़छाड़ की गई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कैसे वो शख्स सिंगर के पास तक पहुंचा और गंदी हरकत करने लगा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देख लोगों में काफी गुस्सा है.

स्टेज पर  गाना गा रही थीं कनिका कपूर, अचानक चढ़ा फैन, छूकर करने लगा गंदी हरकतकनिका कपूर का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है. वीडियो मेघालय के मी-गोंग फेस्टिवल का बताया जा रहा है. जहां, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक अनजान आदमी स्टेज पर चढ़ा और सिंगर को अनुचित तरीके से छूने लगा. उस शख्स की हरकत से सिंगर भी शॉक्ड हो गई. इस घटना से एक बार फिर कलाकारों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

वीडियो रविवार का बताया जा रहा है. दरअसल, ‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान परफॉर्म कर रही थीं. तभी एक अनजान आदमी स्टेज पर चढ़ आया और सिंगर को गलत ढंग से छूने लगा. कनिका इस हमले से सहम गईं और उनके चेहरे पर डर व हैरानी साफ झलकी. हालांकि, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपना परफॉर्मेंस जारी रखा. कुछ ही सेकेंड में सुरक्षाकर्मी स्टेज पर पहुंचे और उस व्यक्ति को पकड़कर बाहर ले गए.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने पब्लिक इवेंट्स में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर फिर से बढ़ा दी हैं. फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स यह पूछ रहे हैं कि आखिर कोई व्यक्ति इतनी आसानी से स्टेज तक कैसे पहुंच गया? अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज हुई है या नहीं. हालांकि, लोग आयोजकों से सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्त करने की मांग कर रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks