June 2, 2026
f179b96fb5d5689e77c809760f9753151766150091753975_original.jpg
Spread the love


IND U19 vs SL U19 Semifinal Highlights Asia Cup 2025: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 138 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 12 गेंद शेष रहते 8 विकेट से यह मैच जीत लिया. भारत के लिए आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने अर्धशतक लगाया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे.

भारतीय टीम अंडर-19 एशिया कप में एक भी मैच नहीं हारी है. दुबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. यह फैसला अच्छा साबित हुआ, क्योंकि देखते ही देखते श्रीलंका ने 28 के स्कोर तक तीन विकेट खो दिए थे. 

कप्तान विमत डिंसारा ने 32 रन बनाए, वहीं चामिका हीनातागिला ने 42 रनों की पारी खेली. अन्य बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए श्रीलंकाई टीम को 138 रनों पर समेट दिया.

फाइनल में पहुंचा भारत

जवाब में भारत ने 25 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे. कप्तान आयुष म्हात्रे, केवल 7 रन बना पाए और वैभव सूर्यवंशी 9 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर नाबाद 114 रनों की पार्टनरशिप करते हुए टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. जॉर्ज ने 58 रन और मल्होत्रा 61 रन बनाकर नाबाद लौटे. श्रीलंका के लिए सिर्फ रसिथ निमसारा ही 2 विकेट ले पाए.

पाकिस्तान से होगा फाइनल

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अब भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया है. भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच 21 दिसंबर को दुबई के मैदान में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेट में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, NZ vs WI तीसरे टेस्ट में हुआ ऐसा; जो पहले कभी नहीं हुआ था

2026 टी20 वर्ल्ड कप का भारतीय स्क्वाड, इन 5 खिलाड़ियों को जगह मिलना मुश्किल; 3 थे 2024 की चैंपियन टीम का हिस्सा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks