April 10, 2026
4d0099382f880adbccab3377fddfd31f1766664656270975_original.jpg
Spread the love


विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन विराट कोहली छा गए. उन्होंने दिल्ली के लिए खेलते हुए आंध्रा के खिलाफ मैच में 131 रनों की शतकीय पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने दिल्ली को 4 विकेट से जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस सेंचुरी के बाद विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर का एक महान रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर पहुंच गए हैं. विराट 3 शतक और लगा देते हैं तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे.

विराट कोहली बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 24 दिसंबर को आंध्रा के खिलाफ मैच में 101 गेंद खेलकर 131 रनों की पारी खेली थी. यह उनके लिस्ट-A करियर का 58वां शतक रहा था. दरअसल विराट लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने लिस्ट-A करियर में कुल 60 शतक लगाए थे. अब अगर विराट तीन शतक और लगा देते हैं तो लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  • सचिन तेंदुलकर – 60 शतक
  • विराट कोहली – 58 शतक
  • ग्राहम गूच – 44 शतक
  • ग्रीम एश्ली हिक – 40 शतक
  • कुमार संगाकारा – 39 शतक

विराट कैसे बना सकते हैं रिकॉर्ड?

BCCI के आदेश अनुसार सभी सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू लिस्ट-A टूर्नामेंट में कम से कम 2 मैच खेलने होंगे. विजय हजारे ट्रॉफी में अब विराट को अगला मैच 26 दिसंबर को खेलेंगे, जिसमें दिल्ली और गुजरात आमने-सामने आएंगे. अगर विराट इस मैच में शतक लगा देते हैं, तो भी उनके लिस्ट-A करियर में 59 शतक हो पाएंगे.

मगर विराट जनवरी 2026 में होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 और शतक लगाकर तेंदुलकर को पीछे छोड़ देते हैं. दरअसल ODI मैच भी लिस्ट-A क्रिकेट के अंतर्गत आते हैं, इसलिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

कपिल शर्मा शो पर नहीं जाएंगी Smriti Mandhana, क्या शादी टूटना है वजह? यहां जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks