March 29, 2026
55-2026-03-384b15ddbc1514bd1707a065043cd226-1200x630.jpg
Spread the love


नई दिल्ली. आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2′ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है. फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और 10वें दिन भी इसकी रफ्तार में कोई कमी नहीं दिखी. दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया, जिससे यह अब एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के बेहद करीब पहुंच गई है. दिलचस्प की बात यह है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म ने महज 9 दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

फरीदा जलाल-अरुणा ईरानी का डांस वीडियो वायरल

अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल ‘इंडियन आइडल 16’ में बतौर गेस्ट नजर आईं. दोनों दिग्गज एक्ट्रेस 53 साल बाद एक साथ दिखीं. दोनों ने ‘कलियों का चमन’ और ‘बागों में बहार’ जैसे अपने मशहूर गानों पर डांस किया. अरुणा और फरीदा ने शो में खुशी जताई और इंडस्ट्री में इतने सालों से बने कनेक्शन पर बात की.

वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का टीजर रिलीज

विजय वर्मा के बर्थडे पर उनकी वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का टीजर रिलीज हुआ. इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है. सीरीज की कहानी 1960 के दशक की है, जब मुंबई में सट्टा बाजार पनप रहा था और मटका नाम से नया जुआ शुरू हुआ. सीरीज को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है.

अदिवी शेष ने बताई तेलुगू इंडस्ट्री की खासियत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर अदिवी शेष ने अपनी आगामी फिल्म डकैत को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने तेलुगु सिनेमा की सफलता का असली राज खोला है. उनके मुताबिक, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का सबसे मजबूत पक्ष इसका भावनात्मक जुड़ाव है. अदिवी ने बताया कि अन्य फिल्म उद्योगों के विपरीत यहां आज भी कॉर्पोरेट्स के बजाय व्यक्तिगत प्रोड्यूसर्स का दबदबा है. कई बार लोग अपना घर या जमीन गिरवी रखकर 400-500 करोड़ की फिल्में बनाते हैं. यही व्यक्तिगत जुनून तेलुगु सिनेमा को अलग और खास बनाता है.

प्रियंका चोपड़ा का ‘रैंडम मार्च’ फोटो डंप

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप शेयर किया, जिसमें कई शामिल हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं. इसके अलावा, एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा का आईडी कार्ड भी नजर आ रहा है. उनका यह कार्ड हाल ही में आयोजित नौवें एकेडमी अवॉर्ड्स का है. एक अन्य तस्वीर में निक जोनस, बेटी मालती को गोद में बिठाकर कार ड्राइव करते दिख रहे हैं. वहीं अन्य में वह अपने दोस्तों और निक के साथ मस्ती करती नजर आ रही है. इन सभी तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- ”रैंडम मार्च”

‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने वालों को पीयूष मिश्रा का जवाब, फिल्म को बताया बेहतरीन सिनेमा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फिल्म जगत में बहस छिड़ी हुई है. जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही है, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं. अब इस विवाद पर दिग्गज एक्टर-राइटर पीयूष मिश्रा ने दोटूक जवाब दिया है. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे पीयूष मिश्रा ने फिल्म का बचाव करते हुए इसे असली सिनेमा करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रोपेगेंडा और सिनेमा के बीच एक बहुत बारीक रेखा होती है और धुरंधर पूरी तरह से एक बेहतरीन सिनेमा है. पीयूष ने फिल्म के स्क्रीनप्ले की जमकर तारीफ की और साफ किया कि इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहना गलत होगा. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की.

दुनियाभर में बजा ‘धुरंधर 2’ का डंका, 1200 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आ गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 10 दिनों में दुनियाभर में 1226 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए भारत में 62.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ पहुंच गया. 11वें दिन भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भारत में इसकी कुल कमाई 786.59 करोड़ हो चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की मजबूती इसके ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने पर मुहर लगाती है.

‘बीच में ही रोक दिया था मेरा ऑडिशन’, रूपाली गांगुली को मेकर ने कर दिया था रिजेक्ट

टीवी की सुपरस्टार रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपने शुरुआती संघर्ष और रिजेक्शन के दिनों को याद किया. फराह खान के व्लॉग में रूपाली ने बताया कि एक फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उनका टीवी तक का सफर आसान नहीं था. एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने एक्टिंग छोड़कर कैटरिंग कॉलेज जॉइन कर लिया था ताकि शेफ बनकर अच्छी कमाई कर सकें. हालांकि, एक्टिंग का जुनून उन्हें वापस खींच लाया. रूपाली ने खुलासा किया कि मशहूर मेकर राजन शाही ने शुरुआत में उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था. उनके ऑडिशन को बीच में ही रोक दिया था. इसके बाद शोभा डे ने उन्हें ‘सुकन्या’ के लिए चुना, लेकिन उनके करियर को असली पहचान राजन शाही के ही निर्देशन में बने शो ‘दिल है कि मानता नहीं’ से मिली.

‘कॉकटेल 2’ में कृति सैनन के रोल से उठा पर्दा, कहा- मेरा अब तक का सबसे हॉट अवतार होगा

शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अपनी अगली फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर कृति सेनन काफी चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में कृति ने अपनी भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह इस फिल्म में एक बिल्कुल नए और चौंकाने वाले अवतार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस फिल्म में मेरा लुक पहले के मुकाबले काफी अलग है और यह अब तक का मेरा सबसे हॉट किरदार होने वाला है.’ उन्होंने निर्देशक होमी अदजानिया की तारीफ करते हुए कहा कि उनका विजुअल सेंस कमाल का है और उन्होंने कृति के व्यक्तित्व का एक ऐसा कूल साइड बाहर निकाला है, जिससे वह खुद भी अनजान थीं. फैंस को अब कृति के इस ग्लैमरस मेकओवर का बेसब्री से इंतजार है.

‘आखिरी सवाल’ पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा संजय दत्त की फिल्म का टीजर

संजय दत्त की मोस्ट-अवेटेड फिल्म आखिरी सवाल को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. मेकर्स ने बेहद खास और शुभ मौके को चुनते हुए फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है. रामनवमी के पावन अवसर पर टीम ने जानकारी साझा की कि फिल्म का टीजर हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:11 बजे रिलीज किया जाएगा. फिल्म के पहले पोस्टर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है और अब हनुमान जन्मोत्सव के दिन टीजर रिलीज करने का फैसला फिल्म की कहानी में छिपी सांस्कृतिक गहराई और थीम की ओर इशारा करता है.

दीया मिर्जा का छलका दर्द, करियर की शुरुआत में लगा था ‘पनौती’ का टैग

करियर की शुरुआत में ही पनौती का टैग झेलना किसी भी कलाकार के लिए तोड़ देने वाला होता है. दीया मिर्जा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दीया ने हाल ही में खुलासा किया कि शुरुआती फिल्मों की असफलता के बाद इंडस्ट्री ने उन्हें बैड लक मान लिया था. उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से की जाती थी, लेकिन फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें बेरोजगार कर दिया. दीया बताती हैं, ‘जो लोग पहले साइन करने के लिए कतार में थे, वह अचानक मुझसे दूर हो गए.’ हालांकि, राजकुमार हिरानी की ‘संजू’ ने उनके करियर की तस्वीर बदल दी और उन्हें इस टैग से आजादी मिली.

ट्रांसजेंडर बिल 2026 को लेकर छिड़ी जंग, तिलोत्तमा शोम ने जताई कड़ी आपत्ति

इन दिनों ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन बिल, 2026 को लेकर देशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. इस प्रस्तावित कानून को ट्रांसजेंडर समुदाय की पहचान और अधिकारों के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है. राज्यसभा में जया बच्चन ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाते हुए मांग की कि संसद में इस समुदाय का अपना प्रतिनिधि होना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं का सही समाधान निकल सके. अब बॉलीवुड से भी इस बिल के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं. एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने खुलकर विरोध करते हुए कहा कि इस बिल को हर हाल में रोका जाना चाहिए, क्योंकि यह इंसान से अपनी पहचान खुद तय करने का बुनियादी अधिकार छीनता है.

‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच पाकिस्तानियों की अजीब डिमांड, बोले- आधी कमाई ल्यारी वालों को भेजो

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. लेकिन इस फिल्म की कामयाबी के बीच पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोग अपनी एक खास मांग को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, फिल्म की कहानी और बैकग्राउंड ल्यारी से प्रेरित है, इसलिए वहां के निवासियों का कहना है कि फिल्म की आधी कमाई इस इलाके के विकास पर खर्च होनी चाहिए. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्थानीय लोग कहते दिख रहे हैं कि फिल्म ल्यारी के नाम और वहां के हालातों पर बनी है, इसलिए मेकर्स को कम से कम 500 से 700 करोड़ रुपये यहां के सड़क और बच्चों के भविष्य के लिए डोनेट करने चाहिए. उनका मानना है कि अगर ल्यारी के नाम से करोड़ों कमाए गए हैं, तो इस इलाके की तरक्की में भी फिल्म का हिस्सा होना चाहिए.

बॉलीवुड के बाद अब साउथ सिनेमा में पवन सिंह का धमाल, रिलीज हुआ ‘डकैत’ का गाना ‘टच बडी’

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और साउथ स्टार अदिवि शेष ने गोरखपुर में फिल्म डकैत का नया गाना टच बडी लॉन्च किया. इस गाने को पवन सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है, जिसका संगीत भीम सिसिरोलियो ने तैयार किया है. हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में फिल्माया गया यह गाना फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. शनील देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आएंगे.

‘धुरंधर’ का ऑफर मिलने से पहले मुंबई छोड़ चुके थे गौरव गेरा, गुरुग्राम में हो गए थे शिफ्ट

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बीच फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर खूब चर्चा हो रही है. संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे बड़े नामों के बीच जिस एक नाम ने सबको हैरान कर दिया है, वो हैं गौरव गेरा. अपनी कॉमेडी और मिमिक्री के लिए मशहूर गौरव का फिल्म में ट्रांसफॉर्मेशन देख दर्शक दंग हैं. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब गौरव गेरा को यह रोल मिला, तब एक्टर मुंबई छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो चुके थे. मुकेश ने उन्हें दाढ़ी बढ़ाने और एक टेस्ट देने को कहा. जब डायरेक्टर आदित्य धर ने उनका टेस्ट देखा, तो वह पहचान ही नहीं पाए कि यह वही गौरव गेरा हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks