March 12, 2026
Ranveer-Alia-2026-03-11658b540ad553de3f37c2cc9534ef5b-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी बेटी राहा ने पिता रणबीर कपूर के साथ मिलकर एक वुमेंस डे स्पेशल कार्ड बनाया. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं. ‘…और पढ़ें

Bollywood News Live Today: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए करोड़ोंZoom

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग में आगे चल रही है.

मुंबई. रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर दो दिन पहले ही आया और इसे खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म के प्रीव्यू शो की एडवांस भी शुरू हो चुकी है. शो का प्रीव्यू 18 मार्च को होगा. इसके अलावा, अक्षय कुमार की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर भी आज लॉन्च होना है. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राजपाल यादव भी अहम रोल में हैं.

400-2400 रुपए है ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू की टिकट

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखा है, जिसमें टिकट के दाम 400 से लेकर 2400 रुपये तक हैं. बात सिर्फ टिकट की कीमतों की ही नहीं, बल्कि शो हाउसफुल जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर के लगभग सभी थिएटर बुक हो चुके हैं और क्लासिक, प्राइम, एग्जीक्यूटिव और वीआईपी सेक्शन सब बुक हैं.

मलाइका आरोड़ा का सौरब बेदी के साथ वीडियो वायरल

मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस का स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी के साथ पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बाहों में बाहें डाल डांस करते दिख रहे हैं.

आशा पारेख ने जताया न्यूज18 शोशा का आभार

आशा पारेख को न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड 2026 में रील लेजेंड्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अब दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवॉर्ड के साथ तस्वीर शेयर की है और आभार जताया है. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 से सम्मानित करने के लिए शोश का धन्यवाद. मैं अपनी ऑडियं और फैंस का इतना प्यार देने के लिए आभार जताती हूं, जो अबतक मिल रहा है. हैशटैग शोशा रील लीजेंड 2026.”

थलापति विजय पर उठे सवाल

थलापति विजय की पत्नी संगीता का आरोप है कि उनका किसी नामी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है जिसके बाद से मीडिया में विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे. अब एक्टर की पार्टी TVK के अंदर भी एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. टीवीके से जुड़ी कार्यकर्ता रंजना नाचियार ने महिला दिवस के मौके पर एक बयान में अपने ही नेता थलापति विजय के लेटेस्ट बयान पर सवाल खड़े किए. उन्होंने एक्टर की हालिया टिप्पणी को महिलाओं का अपमान करने वाला कमेंट बताया. रंजना ने वुमेंस डे के मौके पर कहा कि थलापति विजय का कमेंट महिलाओं का प्रति अपमानजनक था. उनकी बातों से ऐसा लगता है कि उनके जीवन में उनकी पत्नी की कोई अहमियत नहीं. उनकी शादीशुदा जिंदगी की कोई अहमियत नहीं.

‘धुरंधर 2’ के साथ अटैच होगा ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर भी इसी महीने के आखिर तक रिलीज कर दिया जाएगा. खबरों की मानें तो 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ इस फिल्म के ट्रेलर को जोड़ा जा सकता है, ताकि बड़े पर्दे पर दर्शकों को इसकी पहली झलक मिल सके. इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी करीब 25 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है.

आलिया भट्ट ने शेयर की पोस्ट

आलिया भट्ट ने कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक हल्की सी याद दिलाने वाली बात कि शायद सबसे खूबसूरत चीज जो हम अपनी बेटियों को सिखा सकते हैं, वो है खुद को जानना, खुद पर भरोसा करना और उस शख्सियत का जश्न मनाना जो वो बन रही हैं.”

आलिया भट्ट का पोस्ट.

राहा और रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को दिया गिफ्ट

आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि राहा और रणबीर कपूर ने उन्हें वुमेंस डे पर सरप्राइज दिया. आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक हाथ से बना हुआ कार्ड शेयर किया, जिसे रणबीर और राहा ने मिलकर उनके लिए बनाया था. इस प्यारे जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया. कार्ड पर लिखा था, “टू, मामा. हैप्पी वुमेंस डे. फ्रॉम पापा एंड राहा.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks