Last Updated:
Dhurandhar Public Review Meerut: ‘धुरंधर’ मूवी रिलीज हो गई है, जिसे देखने के प्रति युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. देश भर के सिनेमाघरों के साथ-साथ मेरठ की भी बात करें तो सभी हाउसफुल है. सभी इस मूवी को देखकर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं.
मेरठ: रणवीर सिंह की धमाकेदार मूवी ‘धुरंधर’ रिलीज हो गई है. मूवी देखने के प्रति दर्शकों में काफी जिज्ञासा देखने को मिल रही है. मेरठ के बात करें तो मेरठ के सभी मल्टी सिनेमा हॉल हाउसफुल हो चुके हैं, क्योंकि जिस तरीके से लगातार इस मूवी के ट्रेलर आ रहे थे. उसके बाद से ही युवाओं में मूवी देखने के प्रति काफी उत्साह है. ऐसे ही कुछ दर्शको से लोकल-18 की टीम द्वारा भी खास बातचीत की गई, जो मूवी का फर्स्ट शो देखकर आए.
रणवीर सिंह की है दमदार एक्टिंग
हिमानी ने बताया कि रणवीर सिंह द्वारा में दमदार एक्टिंग की के साथ जो डायलॉग का उपयोग किया गया है. उससे फिल्म फुल पैसा वसूल हो गई है, क्योंकि रणवीर के लुक से लेकर उनके एक्टिंग और एक्शन में धमाकेदार अंदाज है. उन्होंने बताया कि जिस तरह से इसके पहले से ही ट्रेलर आ रहे थे. ऐसे में इस मूवी का रिलीज होने का वह इंतजार कर रही थी. इसलिए आज इस मूवी को उन्होंने अपने दोस्तों के साथ देखा तो काफी अच्छा लगा.
स्क्रिप्टिंग से लेकर एक्टिंग तक बेहतर
ज्योति ने कहा कि मूवी को सभी भारतवासियों को जरूर देखना चाहिए, क्योंकि जिस तरीके से फिल्म के डायरेक्टर द्वारा मूवी की स्क्रिप्टिंग, एक्टिंग और डायलॉग को लेकर कार्य किया गया है. उससे यह मूवी काफी बेहतर हो गई है. साथ ही जिस अंदाज में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह ने इसमें अपनी भूमिका निभाई है. उससे यह मूवी और भी ज्यादा धमाकेदार हो गई है. इसी तरह से शाहरुख ने बताया की फिल्म में यह नया भारत है, जो डायलॉग है, उसे देशभक्ति की भावना जागृत होती है. साथ ही उन्होंने कहा की भले ही इसमें संजय दत्त का छोटा रोल दिखाया गया हो. लेकिन जिस तरीके से उन्होंने एक्टिंग की उससे यह फिल्म और भी ज्यादा देखने लयक हो गई है.
बताते चलें कि इसी तरह से सभी दर्शक इस मूवी को काफी अच्छा बता रहे हैं. कुछ युवाओं ने तो इस मूवी को 10 में से 10 नंबर भी दिए. उन्होंने कहा भले यह मूवी बड़ी हो लेकिन उसके बावजूद भी आप इसे देखते हुए वोर नहीं होंगे, बल्कि आपको लगेगा कि यह मूवी और भी ज्यादा लंबी होती है तो बढ़िया था.
About the Author

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें
