February 23, 2026
1765425016_siragadikka-aasai-serial-manoj-2025-12-1be49443349dbee607df99bf7a89db8f-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Fact Check: ‘सिरगडिक्का आसाई’ सीरियल के मशहूर अभिनेता श्रीदेवा को पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विजय टीवी पर टीआरपी में अच्छी लोकप्रियता हासिल कर रहे ‘सिरगडिक्का आसाई’ सीरियल के काफी फैंस हैं. एक्टर श्रीदेवा के गिरफ्तारी के वीडियो ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. तो चलिए बताते हैं कि इस वायरल वीडियो का सच क्या है?

इस सीरियल की कहानी रोहिणी के लगातार झूठ कब सामने आएंगे, इसी पर घूमती रहती है. करीब 1000 एपिसोड्स के करीब पहुंच चुके इस सीरियल में हाल ही में मीना को सच्चाई पता चली है. अब परिवार को सच्चाई पता चलने में कितने दिन लगेंगे, इसको लेकर फैंस परेशान हैं.

इस सीरियल में रोहिणी के पति मनोज का किरदार निभा रहे अभिनेता श्रीदेवा ने दो दिन पहले रात को एक वीडियो शेयर किया था. उसमें उन्होंने दिखाया कि रात के समय एक पुलिस जीप में पुलिस अधिकारी काफी देर से सड़क पर खड़े हैं.

श्रीदेवा अपने साथियों से वीडियो बनाने को कहते हैं और पुलिस के पास जाकर पूछते हैं, “सर, आप लोग इतनी देर से यहां क्यों खड़े हैं?” अंदर बैठे पुलिसकर्मी गुस्सा होकर पूछते हैं, “तुम कौन हो? यहां क्यों आकर बात कर रहे हो?’

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसपर आगे श्रीदेवा जवाब देते हैं, ‘सर, आप लोग काफी देर से यहां हैं, इसलिए पूछ रहा हूं. मेरा घर पास में ही है.’ इतना कहते ही पुलिसकर्मी गुस्सा होकर श्रीदेवा को जीप में खींचकर गिरफ्तार कर लेते हैं और ले जाते हैं.

श्रीदेवा तुरंत कहते हैं, ‘सिद्धप्पा को बुलाओ, स्टेशन आना है’ और चले जाते हैं.इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग पूछ रहे हैं कि मनोज को क्या हुआ.

अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से फैंस की चिंता बढ़ गई है. लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं कि आखिर एक्टर को क्या हुआ और वो ठीक हैं कि नहीं. लेकिन श्रीदेवा ने फैंस की चिंता को देखते हुए साफ किया कि चिंता की कोई बात नहीं है.

एक्टर श्रीदेवा ने बताया कि ये शूटिंग का पार्ट है. उन्होंने कहा कि यह निर्देशक कामराजर की सच्ची घटना पर आधारित दूसरी क्राइम थ्रिलर फिल्म का हिस्सा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Fact Check: एक्टर की गिरफ्तारी का वीडियो हुआ वायरल, फैंस की बढ़ी चिंता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks