March 15, 2026
e9e2642fc4fc3b3078a63c5fe14e4ed71773551055894130_original.jpeg
Spread the love


आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश को लताड़ा और कहा कि कोई भी टीम संस्था से बड़ी नहीं है. ये बात उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले के संदर्भ में कही, जब उनकी टीमों के खेलने पर संशय बना हुआ था. बांग्लादेश को भारत में नहीं खेलने के फैसले के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था, जबकि पाकिस्तान भी बहिष्कार की धमकी दे रहा था. शाह ने टूर्नामेंट में छोटी टीमों के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की.

मुंबई में आयोजित एक अवार्ड कार्यक्रम के दौरान जय शाह ने कहा, “आईसीसी का वर्ल्ड कप, इतना महत्वपूर्ण था क्योंकि बहुत लोग टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चा कर रहे थे कि ये टीम खेलेगी कि नहीं खेलेगी? वर्ल्ड कप कैसे होगा? लेकिन आईसीसी का अध्यक्ष होने के नाते मैं आपको बताना चाहता हूं कि संस्था से बड़ी कोई चीज नहीं होती है. कोई एक टीम से संस्था नहीं बनती है, सारी टीमों से मिलकर संस्था बनती है. आप जानते हो कि इस बार व्यूअरशिप में भी सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं.”

आईसीसी अध्यक्ष ने आगे कहा, “ये वर्ल्ड कप काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ. देखा कि यूएसए ने भारत को पहले मैच में टक्कर दी. नीदरलैंड ने पाकिस्तान को टक्कर दी और जिम्बाब्वे ने तो ऑस्ट्रेलिया को हरा ही दिया. नेपाल ने इंग्लैंड को टक्कर दी. इसलिए मैं सभी एसोसिएट नेशन को भी बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि उन्होंने फुल मेंबर टीमों को कड़ी टक्कर दी.”

टीम इंडिया को दिया संदेश 

जय शाह ने मंच से टीम इंडिया को संदेश दिया. उन्होंने कहा, “एडमिनिस्ट्रेटर के नाते ये मेरा 17वां साल है. टॉप से नीचे जाने में महीनों लगते हैं और नीचे से टॉप पर जाने में सालों लगते हैं. आपको सस्टेन करना है, इसलिए आप इतनी मेहनत करना कि इसी तरह हर साल आपको अवार्ड मिलते जाए.”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks