March 27, 2026
Maa-Siddhidatri-2-2026-03-07db7453c6686af190cdb7eb4d510817-1200x630.jpg
Spread the love


होमफोटोधर्म

मां सिद्धिदात्री से मिलती हैं ये 8 सिद्धियां, जानें महत्व, महालक्ष्मी से संबंध

Last Updated:

Maa Siddhidatri Ashta Siddhi: नवरात्रि के अंतिम मां दुर्गा की नौवीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन कन्या पूजन और यज्ञ करने का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है. सभी देवी-देवताओं को माता सिद्धिदात्री से ही शक्तियां और सिद्धियां प्राप्त होती हैं. आइए नवरात्रि के मौके पर जानते हैं माता सिद्धिदात्री की आठ सिद्धियां कौन सी हैं और इनका क्या महत्व है…

Maa Siddhidatri Ashta Siddhi: नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी का नील वर्ण स्वरूप भक्तों को सिद्धियां प्रदान करने वाला होता है. शास्त्रों में वर्णित है कि जो साधक श्रद्धा और पूर्ण आस्था के साथ मां सिद्धिदात्री की उपासना करता है, उसके जीवन से भय, बाधाएं और नकारात्मकता दूर होने लगती है. धार्मिक परंपराओं में मां सिद्धिदात्री की पूजा को सिर्फ कर्मकांड नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और ईश्वरीय ऊर्जा से जुड़ने का माध्यम माना गया है. नवरात्रि के मौके पर जानते हैं माता सिद्धिदात्री की कौन सी हैं ये 8 सिद्धियां और इन सिद्धियों का क्या है महत्व.

मां सिद्धिदात्री की आठ सिद्धियां – मां सिद्धिदात्री को सभी प्रकार की आध्यात्मिक और लौकिक सिद्धियों की दात्री माना गया है, इसलिए साधक पूरे श्रद्धा भाव से उनकी आराधना करते हैं. धार्मिक ग्रंथों, विशेष रूप से मार्कण्डेय पुराण में वर्णित है कि मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को आठ प्रमुख सिद्धियां प्रदान करती हैं. इनमें अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व शामिल हैं. इन सिद्धियों को प्राप्त करने वाला साधक जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का प्रतीक बन जाता है. यही कारण है कि नवरात्र के अंतिम दिन देवी के इस स्वरूप की पूजा को अत्यंत फलदायी माना गया है.

भगवान शिव कहलाए गए अर्द्धनारीश्वर – मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही भगवान शिव अर्द्धनारीश्वर कहलाए क्योंकि माता के इसी स्वरूप की वजह से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का बना. साथ ही भगवान शिव के अलावा सभी देवी देवताओं को माता की कृपा से ही सिद्धियां प्राप्त हुई थीं. हनुमान चालीसा में लिखा गया है ‘अष्ट सिद्धियां नव निधि के दाता’ अर्थात हनुमानजी को आठ सिद्धियां और नौ प्रकार की दिव्य निधियां माताजी की कृपा से प्राप्त हुई थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Chaitra Navratri 2026

कन्या पूजन और भोज का महत्व – मां सिद्धिदात्री को महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप भी माना जाता है, जो अपने भक्तों के जीवन में धन, वैभव और खुशहाली का संचार करती हैं. इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं, जिससे उन्हें आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ सांसारिक सुखों की भी प्राप्ति होती है. नवरात्र व्रत का समापन भी मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही किया जाता है. इस दिन कन्या पूजन और भोज का विशेष महत्व होता है. छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है, जिससे देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

नवरात्र के अंतिम दिन करें यज्ञ – इसके अलावा, यज्ञ और हवन का आयोजन भी नवरात्र के अंतिम दिन अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कुल मिलाकर, नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति, सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks