February 22, 2026
O-Romeo-Review-2026-02-4458d631f1209dfaf3a2ba0e73ef96e5-16x9.jpg
Spread the love


मुंबई. O’Romeo Movie Review:  शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी स्टारर ओ’रोमियो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जुनून, दिल टूटना और फीलिंग्स हाई होने के बाद इससे होने वाले परिणामों को दिखाया गया है. यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से इंस्पायर है, जिसमें गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और सपना दीदी की कहानी दिखाई गई है.

फिल्म की रिलीज से पहले बॉलीवुड के कुछ सितारों के लिए एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसके बाद उनकी रिएक्शन सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई हैं. शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ पर काम कर रहे डायरेक्टर निर्देशक होमी अदजानिया ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “प्यार और खून-खराबा दोनों भरपूर! विशाल भारद्वाज, आपकी कहानी कहने की कला. शाहिद कपूर, बहुत अच्छे भाई. तृप्ति डिमरी, आपको देखना बहुत अच्छा लगता है . ओ’रोमियो की पूरी टीम और कास्ट.” अपने रिव्यू में होमी ने दिल, ब्लास्ट और फायर इमोजी का यूज किया.

मीरा राजपूत ने किया ओ’ रोमियो का मूवी रिव्यू. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @mira.kapoor)

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने लिखा, “टीम ओ’रोमियो, आप सबने एक नई दुनिया और हलचल मचा दी. विशाल भारद्वाज, आप बेमिसाल हैं. और मैं हमेशा उन पलों को याद रखूंगी जब हम खूब हंसे. आपकी फिल्मों की खासियतें पकड़ना एक रोमांचक खेल जैसा है, इस नई दुनिया का एन्जॉय करते हुए हुए. वह बैकग्राउंड म्यूजिक.”

मीरा राजपूत ने आगे लिखा, “तृप्ति डिमरी, मासूमियत के साथ गजब की तेजी. मैं लगभग अफशान टाइप कर देती, आप वही बन गईं. एक ताकतवर महिला, जो अपनी ताकत का दिखावा नहीं करती. नाना पाटेकर, आपकी नजरें ही काफी हैं. तमन्ना भाटिया, स्वप्निल. नाडियाडवाला ग्रैंडसन, अविनाश तिवारी, हुसैन दलाल, दिशा पाटनी और ओ’रोमियो की पूरी टीम: ता था थैया!”

मीरा राजपूत का इंस्टाग्राम पोस्ट.

मीरा रापपूत ने बताया शाहिद कपूर का अबतक का बेहतरीन काम

मीरा राजपूत ने आखिरी में अपने पति शाहिद कपूर के लिए लिखा, “शाहिद कपूर, मेरे रोमियो, अब तक का सबसे बेहतरीन काम. एक भी बीट मिस नहीं हुई.” मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहिद के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा. इस नोट में मीरा ने शाहिद के लिए खुशी जताई और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है. उन्होंने शाहिद के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं और सभी से अपील की कि वे विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर जरूर जाएं.

‘ओ’रोमियो’ की ‘तू या मैं’ से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला

‘ओ’रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म की ड्युरेशन 178 मिनट और 41 सेकंड यानी लगभग 2 घंटे 58 मिनट और 41 सेकंड है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ से होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks