March 16, 2026
eca7532e4f914dd77341e198bd2be0ac17734220265741312_original.jpg
Spread the love


Five Batsmen Who Scored The Most Runs In An Innings In IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का गूंज 28 मार्च से बजने वाला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस शेड्यूल के अनुसार 20 मैच खेले जाएंगे और आगे का कार्यक्रम एक और घोषणा में जारी होगा. आईपीएल 2026 के पहले चरण के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा. बता दें, आरसीबी के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल के एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. यहां हम आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1. क्रिस गेल (175* रन – 2013)

आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इतिहास रच दिया था. उन्होंने पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे. इस दौरान गेल ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज भी टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक है.

2. ब्रैंडन मैकुलम (158* रन – 2008)

आईपीएल के पहले ही मैच में 18 अप्रैल 2008 को न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158 रनों की नाबाद पारी खेलकर इस टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की थी. उन्होंने अपनी इस 73 गेंदों की पारी में 13 छक्के और 10 चौके जड़े थे. ये रिकॉर्ड लगभग 5 सालों तक बरकरार रहा था.

3. अभिषेक शर्मा (141 रन – 2025) 

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए टीम इंडिया के युवा स्टार अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इस विस्फोटक पारी के साथ ही अभिषेक आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं.

4. क्विंटन डी कॉक (140* रन – 2022)

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए क्विंटन डी कॉक ने 18 मई 2022 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 70 गेंदों में नाबाद 140 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 10 छक्के और 10 चौके शामिल थे, जिसकी मदद से उनकी टीम ने एक विशाल लक्ष्य खड़ा किया था.

5. एबी डिविलियर्स (133* रन – 2015)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए साउथ अफ्रीका पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 10 मई 2015 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों में 133 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 4 छक्के शामिल थे. 

यह भी पढ़ें

अगर आईपीएल से हर्षित राणा हुए बाहर, तो उन्हें केकेआर में रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks