February 24, 2026
2f949ec6c53b87af9856e24a8a5445ee17719235167521212_original.jpg
Spread the love


आईसीसी ने 12 जून से शुरू हो रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में होगा. बता दें कि 12 टीमों को 2 ग्रुप्स में बांटा गया है. भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम एक ही ग्रुप में है, यानी दोनों के बीच एक मैच तय है.

इस वर्ष 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाला आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण होगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच है, जो ग्रुप 2 में शामिल हैं. ग्रुप 1 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 13 जून को होगा, जो इस दिन होने वाला दूसरा मैच होगा. भारत और पाकिस्तान भी ग्रुप 1 में शामिल हैं.

  • ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
  • ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

कब होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार, 14 जून को को एजबेस्टन में होगा. ये मैच भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से शुरू होगा, जो लोकल समयनुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल

  • शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (रात 12 बजे से)
  • शनिवार 13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (3 PM)
  • शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  • शनिवार 13 जून: वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल (रात 12 बजे से)
  • रविवार 14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन (3 PM)
  • रविवार 14 जून: इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (7 PM) 
  • मंगलवार 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल (7 PM)
  • मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (रात 12 बजे से)
  • बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले (3 PM)
  • बुधवार 17 जून: इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले (7 PM)
  • बुधवार 17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (रात 12 बजे से)
  • गुरुवार 18 जून: वेस्ट इंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (रात 12 बजे से)
  • शुक्रवार 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (रात 12 बजे से)
  • शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल (3 PM)
  • शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल (7 PM)
  • शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (रात 12 बजे से)
  • रविवार 21 जून: वेस्ट इंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3 PM)
  • रविवार 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  • मंगलवार 23 जून: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3 PM)
  • मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7 PM)
  • मंगलवार जून 23: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (रात 12 बजे से)
  • बुधवार जून 24: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (रात 12 बजे से)
  • गुरुवार जून 25: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  • गुरुवार जून 25: साउथ अफ्रीका v नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (रात 12 बजे से)
  • शुक्रवार जून 26: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (रात 12 बजे से)
  • शनिवार जून 27: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3 PM)
  • शनिवार जून 27: वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7 PM)
  • शनिवार जून 27: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल (रात 12 बजे से)
  • रविवार जून 28: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (3 PM)
  • रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  • मंगलवार 30 जून: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 1), द ओवल (7 PM)
  • गुरुवार 2 जुलाई: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 2), द ओवल (रात 12 बजे से)
  • रविवार 5 जुलाई: TBC बनाम TBC (फ़ाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)

12 टीमों के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 33 मैच खेले जाएंगे. ऊपर ग्रुप स्टेज और नॉकआउट मैचों का फुल शेड्यूल दिया गया है. शेड्यूल में दी गई मैचों की टाइमिंग भारतीय समयनुसार है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks