नई दिल्ली: साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘रोग’ एक बॉलीवुड थ्रिलर है, जिसका निर्देशन हिमांशु ब्रह्मभट्ट ने किया है. स्क्रिप्ट महेश भट्ट ने लिखी है और निर्माण पूजा भट्ट ने किया है. फिल्म में इरफान खान और पूर्व मॉडल इलीन हमामन अहम भूमिकाओं में हैं, जिन पर फिल्माया रोमांटिक गाना ‘खूबसूरत है वो इतना सहा नहीं जाता’ आज भी बड़ा पॉपुलर है. इसमें इरफान खान को विदेशी हसीना के साथ रोमांस करते देखा गया. लोगों को उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी थी. फिल्म की कहानी 1944 की हॉलीवुड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘लौरा’ पर आधारित है. गाने के बोल नीलेश मिश्रा ने लिखे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
