April 10, 2026
c05f5dc1d439e8e1701aa0703970bd7a17709202095231364_original.jpg
Spread the love


महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 14 से 16 फरवरी तक एक अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट ‘टेंपल प्रीमियर लीग’ का आयोजन होने जा रहा है. इस लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों के पुजारी और अधिकारी चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे और विशेष बात तो यह है कि सभी खिलाड़ी पारंपारिक धोती-कुर्ते में मैदान पर उतरेंगे.

फिलहाल इस टूर्नामेंट के लिए मंदिर के पुजारी प्रैक्टिस में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, यह लीग कोल्हापुर के शास्त्री नगर क्रिकेट मैदान पर होने वाली है. अब इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं.

विगत वर्ष से इस टेंपल प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई और इस वर्ष पहली बार पंढरपुर के श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर समिति की टीम भी इस क्रिकेट लीग में शामिल होगी. इस संबंध में मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर भी धोती और नेहरी की पारंपरिक पोशाक में मैदान में प्रवेश करते नजर आएंगे.

कोल्हापुर में 14 से 16 फरवरी तक होने वाले टेंपल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के लिए मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र शेलके और सह-अध्यक्ष औसेकर ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी वितरित की. पुजारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मैदान में उतरकर जमकर अभ्यास किया है. धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरना खेल के प्रति एक अलग ही जुनून को दर्शाएगा ऐसा कहा जा रहा है.

पंढरपुर के प्रसिद्ध श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर समिति की टीम इस साल पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. वहीं प्रैक्टिस के तौर पर पंढरपुर टीम के सह-अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर खुद धोती और पारंपरिक पोशाक में मैदान पर अभ्यास करने उतरे, जिसे देखकर हर कोई उत्साहित हुआ.

इस टेंपल प्रीमियर लीग में महाराष्ट्र की कुल 12 टीम शामिल होंगी जिसमे, तुलजापुर मंदिर, माहुर गढ़, पंढरपुर, शिर्डी, महालक्ष्मी मंदिर, पुणे सारसबाग, जोतिबा, कोल्हापुर, नृसिंहबाड़ी, महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर कोल्हापुर की 2 टीमें, परशुराम फाउंडेशन, कोल्हापुर की एक टीम शामिल है.

25 हजार 555 रुपये का पहला इनाम और ट्रॉफी, दूसरा इनाम 21 हजार 111 और ट्रॉफी और तीसरा इनाम 15 हजार 555 रुपए और ट्रॉफी. वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार 111 और ट्रॉफी. इसके अलावा बेस्ट बॉलर को 5 हजार 555 और ट्रॉफी व बेस्ट बल्लेबाज को 5 हजार 555 और ट्रॉफी. बाकी फेयर प्ले टीम को 5 हजार 555 रुपये और ट्रॉफी. हर मैच के मैन ऑफ द मैच को 1 हजार रुपए का कूपन और ट्रॉफी. फाइटर प्लेयर को ट्रॉफी इस प्रकार के इनाम दिए जाएंगे. कोल्हापुर क्रिकेट एसोसिएशन के सर्टिफाइड  4 अंपायर इस प्रीमियर लीग का काम देखेंगे और 3 दिन डे-नाइट मैच होने वाले है, ऐसी जानकारी मंदिर प्रीमियर लीग के अध्यक्ष मकरंद मुनीश्वर, उपाध्यक्ष लाभेश मुनीश्वर, सेक्रेटरी मयूरेश मुनीश्वर ने दी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks