March 22, 2026
Dhvani-Bhanushali-2026-03-5eedbbd4cbdcd2c15fbd38bb30c3f109-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

युवाओं की फेवरेट सिंगर ध्वनि भानुशाली ने बहुत कम समय में संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है. 22 मार्च 1998 को जन्मीं ध्वनि ने एक्टिंग के बजाय गायिकी को अपना करियर चुना और ‘इश्तेहार’ गाने से डेब्यू किया. सिंगर के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट ‘वास्ते’ गाना रहा, जिसने 1.7 बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए जो अपनी इमोशनल धुन से लोगों के दिलों को छू लिया. ‘लेजा रे’ जैसे हिट्स देने वाली ध्वनि को एक्टिंग के कई ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन वे फिलहाल पूरी तरह संगीत पर ध्यान देना चाहती हैं.

ख़बरें फटाफट

'जेन जी' की फेवरेट सिंगर, 1 गाने ने बनाया स्टार, मिल रहे एक्टिंग के मौकेZoom

सिंगर ने 20 साल की उम्र में डेब्यू किया था. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: आज के दौर में जहां म्यूजिक शोर-शराबे में खो सा जाता है, तब ध्वनि भानुशाली एक ऐसी कलाकार बनकर उभरी हैं जिन्होंने अपनी आवाज से रूह को छू लिया है. मुंबई में जन्मीं ध्वनि ने एक्टिंग की ट्रेनिंग तो ली, लेकिन उन्होंने अपने पहले प्यार यानी गायिकी को ही अपना करियर चुना. साल 2018 में फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के गाने ‘इश्तेहार’ से शुरुआत करने वाली ध्वनि ने बहुत कम समय में वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसके लिए लोग सालों मेहनत करते हैं. आज वे यंग जेनरेशन की सबसे पसंदीदा सिंगर बन चुकी हैं और उनके गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिलते हैं, जो उनकी पॉपुलैरिटी की गवाही देते हैं.

ध्वनि के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उनका गाना ‘वास्ते’ रिलीज हुआ. करीब छह साल पहले आए इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और आज इसके व्यूज 1.7 बिलियन (170 करोड़) का आंकड़ा पार कर चुके हैं. इस गाने की सादगी और दर्द भरी धुन का युवाओं पर ऐसा जादू चला कि लोग इसे सुनकर इमोशनल हो जाते थे और रोने तक पर मजबूर हो गए थे. खुद ध्वनि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी होती थी कि लोग उनके गाने से इतना गहरा जुड़ाव महसूस कर पा रहे हैं. इसी गाने से एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता भी रातों-रात नेशनल क्रश बन गए थे और आज भी यह गाना हर प्लेलिस्ट की शान बना हुआ है.

‘लेजा-लेजा’ जैसा दिया सुपरहिट गाना
ध्वनि की सफलता का सफर बहुत छोटी उम्र में ही शुरू हो गया था. उन्होंने महज 20 साल की उम्र में ‘लेजा-लेजा’ जैसा सुपरहिट गाना देकर साबित कर दिया था कि उनमें लंबी रेस का घोड़ा बनने के सारे गुण हैं. हालांकि उन्हें लगातार एक्टिंग के बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन ध्वनि फिलहाल अपना पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ संगीत पर लगाना चाहती हैं. उनका मानना है कि वे एक साथ दो नावों पर सवार होकर अपने काम के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं. अपनी सादगी और सुरीली आवाज के दम पर ध्वनि भानुशाली की चमक वक्त के साथ और बढ़ती जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks